Connect with us

Uncategorized

उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

खबर शेयर करें -

एएनआइ। उत्तर प्रदेश का सोमवार को स्थापना दिवस है। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को यह नाम दिया गया था। आज यूपी का तीसरा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहला स्थापना दिवस मनाया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि चौतरफा विकास कर रहा यूपी इसी तरह नई ऊंचाईयों को छूता रहे। उन्होंने राज्य के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनां दी हैं।

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी की जनता के विकास और कल्याण की कामना की है। उन्होंने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में चल रही प्रदेश की योगी सरकार के अथक प्रयासों से प्रदेश ने अपने गौरव को पुनः प्राप्त किया है।

धर्म, ज्ञान और अद्भुत शौर्य की भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ।

मोदी जी के मार्गदर्शन में चल रही प्रदेश की योगी सरकार के अथक प्रयासों से प्रदेश ने अपने गौरव को पुनः प्राप्त किया है। भाजपा उत्तर प्रदेश के विकास व जनता के कल्याण के लिए कटिबद्ध है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरी ईश्वर से कामना है कि उत्तर प्रदेश निरंतर समृद्ध और विकसित हो। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काम हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रदेश में विकास की अपार सम्भावनाएँ हैं जिन पर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उ. प्र. निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उ.प्र. के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई। आइए, हम सभी ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना को साकार करने हेतु संकल्पित हों।’

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उ.प्र. के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई।आइए, हम सभी ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना को साकार करने हेतु संकल्पित हों।

वहीं, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी राज्य की उन्नति और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश को इस गौरव यात्रा पर गतिमान रहने तथा प्रदेशवासियों की उन्नति व खुशहाली की कामना है।

भारत के इतिहास, संस्कृति, आध्यात्म, कला, साहित्य, स्थापत्य, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश का सदैव अद्भुत योगदान और विशिष्ट स्थान रहा है। आज #उत्तर_प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश को इस गौरव यात्रा पर गतिमान रहने तथा प्रदेशवासियों की उन्नति व खुशहाली की कामना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts