Connect with us

Uncategorized

यूपी की रोडवेज ने तीन कारों को मारी टक्कर

बरेली रोड मंगल पड़ाव चौकी के पास गुरुवार दोपहर में पीतल नगरी डीपो यूपी रोडवेज बस ने तीन कारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क में भगदड़ मच गई, गनीमत रही त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस बीच सड़क में लंबा जाम लग गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज को धक्कामार सड़क से हटाया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया।

पुलिस के अनुसार पीतलनगरी डिपो की रोडवेज बस गुरुवार को दोपहर के समय हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से सवारियों को लेकर मुरादाबाद के लिए निकली थी। इसी बीच मंगल पड़ाव ऑटो स्टैंड के पास बस का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद अनियंत्रित बस ने तीन कारों को अपने चपेट में ले लिया। इस समय सड़क में भीड़ रहती है। गनीमत रही कि सड़क में कोई ऑटो आदि भी नहीं थे, इसलिए एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे से सड़क में सिंधी चौराहा तक जाम लग गया। त्योहारी सीजन में जाम के बीच लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। मौके पर पहुंचे एसएसआई तारा सिंह राणा ने बताया बस को सड़क से हटाकर साइड कर दिया था। फिलहाल अभी तक कोई भी कार चालक तहरीर लेकर कोतवाली नहीं पहुंचा था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts