Connect with us
बदमाश करीब 10 मीटर तक दरोगा मोहन भट्ट को बुरी तरह घसीटते हुए ले गए। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

Uncategorized

ऊधमसिंहनगर: बदमाशों ने पुलिस अफसर पर चढ़ा दी बाइक, घसीटते हुए ले गए, आई गंभीर चोटें

ऊधमसिंहनगर: उत्तराखंड में अपराधी किस कदर बेखौफ हैं, इसकी एक बानगी ऊधमसिंहनगर में देखने को मिली। यहां दो बदमाश एक महिला का पर्स छीनकर भाग रहे थे। दरोगा ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने दरोगा पर बाइक चढ़ा दी। थोड़ी दूर जाने के बाद दोनों बदमाश भी बाइक से गिर पड़े।

घटना में दरोगा को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों बदमाश भी घायल हुए हैं। आरोपियों का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने आवास विकास कॉलोनी के मेट्रोपोलिस कॉलोनी के पास एक महिला से पर्स लूट लिया। पीड़ित महिला ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

इस दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक सामने से आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक रोकने को कहा तो दोनों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। तभी दरोगा मोहन भट्ट ने बाइक को पीछे से पकड़ लिया, लेकिन बदमाश रुके नहीं, उन्होंने बाइक दौड़ा दी। बदमाश करीब 10 मीटर तक दरोगा को घसीटते हुए ले गए। जिससे मोहन भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए।

आगे जाकर बदमाश भी बेकाबू बाइक से सड़क पर गिर पड़े। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों बदमाश भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने दरोगा मोहन भट्ट और दोनों आरोपियों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल उनका पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts