Connect with us

Uncategorized

यमुना नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत; गोताखोर ढूंढ रहे शव, नहीं लगा सुराग

हरियाणा के पलवल के चांदहट एरिया में यमुना नदी ने नहाने के लिए उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा गोताखोरों की टीम के साथ शव तलाशने के प्रयास चल रहे हैं. जब दूर तक शव न मिले तो चांदहट थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचना दी गई. चांदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत रहीमपुर पुल के समीप बनी यमुना नदी में नहाने के लिए उतरे दो युवक नदी में डूब गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा गोताखोरों की मदद से युवकों को तलाशने के प्रयास किए जा रहे है.

चांदहट थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रहीमपुर पुल के समीप बनी यमुना नदी में कुछ युवक नहाने के लिए आए हुए थे, जिनमें से बदरपुर के शहर तिगांव निवासी 24 वर्षीय मोंटी और 21 वर्षीय अमन नहाते समय नदी में डूब गए हैं. सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में युवकों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि अभी तक युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस और गोताखोरों द्वारा यमुना नदी में युवकों की तलाश की जा रही है।

गोताखोर लगे, लेकिन युवकों का नहीं लगा सुराग 

सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में युवकों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि अभी तक युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस और गोताखोरों द्वारा यमुना नदी में युवकों की तलाश की जा रही है. दूसरे जिलों से भी खोताखोर लगाए गए हैं, लेकिन शाम तक युवकों को नहीं ढूंढा जा सका है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts