Connect with us

Uncategorized

खड़े ट्रक में जा भिड़ी अल्टो कार, दो घायल

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-कोसी राष्ट्रीय राजमार्ग में स्यालीधार के समीप एक अल्टो कार खड़े ट्रक से जा भिड़ी। दुर्घटना में कार सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कर दिया गया है। कार सवार दोनों नशे में बताए जा रहे हैं। इस बीच काफी देर तक हाइवे में जाम लगा रहा।

सोमवार की दोपहर अल्टो कार संख्या यूके 06 के 9781 कोसी की ओर से अल्मोड़ा आ रही थी। केंद्रीय विद्यालय के समीप मोड़ में ट्रक संख्या यूके 04 सीबी 1947 से अल्टो कार की भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर होते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना में चालक आलोक चौहान निवासी सीएमओ कार्यालय और रविंद्र जोशी निवासी रैलाकोट घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को वाहन से निकाला। जिसके बाद उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार दोनों घायल शराब के नशे में थे। बेस चौकी प्रभारी नेहा राणा ने बताया कि फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है, अभी मेडिकल नहीं हुआ है। मेडिकल के बाद शराब के नशे में होने की पुष्टि होगी। बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts