Connect with us

Uncategorized

दो पूर्व मुख्‍यमंत्रियों की बेटियों ने लिया हार का बदला, पिता को हराने वालों को हराया

इस बार उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में दो पूर्व मुख्‍यमंत्रियों की बेटियों ने अपने पिता की हार का बदला ले लिया। इस बार चुनाव में उन्‍होंने पिता को हराने वाले प्रत्‍याशियों को हराया। जी हां, हम बात कर रहे हैं पूर्व मुख्‍यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूड़ी और पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत के बारे में। इस चुनाव में रितु खंडूड़ी कोटद्वार विधानसभा सीट से विजय रहीं। उन्‍हें 31455 वोट पड़े। उन्‍होंने कांग्रेस प्रत्‍याशी सुरेंद्र सिंह नेगी को हराया। सरेंद्र सिंह नेगी को 27969 वोट पड़े। वहीं, अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट से विजय रहीं। उन्‍होंने भाजपा प्रत्‍याशी यतीश्‍वरानंद को हराया। अनुपमा को 50028 वोट पड़े। जबकि यतीश्‍वरानंद को 45556 वोट मिले। बता दें कि 2012 में कोटद्वर सीट से सरेंद्र सिंह नेगी ने बीसी खंडूड़ी और 2017 में हरिद्वार ग्रामीण सीट से यतीश्‍वरानंद ने हरीश रावत को हराया था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts