Connect with us

Uncategorized

डंपर चालक की रेल परियोजना की सुरंग में दर्दनाक मौत, लगाया लोगों ने जाम

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में डंपर के नीचे आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत पर यहां स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।
आक्रोशित लोगों ने बदरीनाथ राजमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर विधायक को पहुंचना पड़ा। लोगों के आक्रोश को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन जवाड़ी बाय पास (मेघा कंपनी कार्य कर रही थी) में एक मजदूर की डंपर के नीचे आने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सुनील गोस्वामी उम्र 30 वर्ष निवासी बाणाधार (रुद्रप्रयाग) कंपनी में डंपर चालक था, सूत्रों के मुताबिक टनल के भीतर लाइट नहीं थी, जिससे की वह फिसलकर डंपर के टायर के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई। निर्माणाधीन सुरंग में डंपर के नीचे आने से मजदूर की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया मौके पर पहुंचे विधायक ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों का गुस्सा शांत ही नहीं हुआ।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts