Connect with us

Uncategorized

ट्रांसफर- जनपद नैनीताल में 9 दरोगा इधर से उधर

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने 9 उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन से मुक्त करते हुए थानों व यातायात में स्थानांतरित किया है। जिनमें महिला उपनिरीक्षक व पांच पुरुष उपनिरीक्षक शामिल हैं। मंगलवार को एसएसपी पंकज भट्ट कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में महिला उप निरीक्षक मंजू ज्याला को पुलिस लाईन नैनीताल से थाना हल्द्वानी, महिला उप निरीक्षक निधि शर्मा पुलिस लाइन नैनीताल से थाना बनभूलपुरा, महिला उप निरीक्षक वन्दना चौहान पुलिस लाईन नैनीताल से थाना लालकुआं, महिला उप निरीक्षक मेहनाज अन्सारी थाना बेतालघाट से थाना मुखानी, उप निरीक्षक प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी, उप निरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस लाइन नैनीताल से थाना बनभूलपुरा, उप निरीक्षक यातायात उमानाथ मिश्र को यातायात नैनीताल से यातायात रामनगर, उप निरीक्षक यातायात पंकज जोशी पुलिस लाईन से यातायात हल्द्वानी, उप निरीक्षक यातायात शुभम कुमार को पुलिस लाइन नैनीताल से यातायात नैनीताल में स्थानांतरित किया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts