Connect with us

Uncategorized

दुखद हादसा- ट्रैक्टर-ट्राली ने बहन को लेने जा रहे ग्राम प्रधान के बेटे को कुचला

गदरपुर। रुद्रपुर में पढ़ाई कर रही बहन को बाइक से लेने जा रहे ग्राम प्रधान के बेटे को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम रतनपुरी निवासी ग्राम प्रधान कवलजीत कौर पत्नी प्रेम सिंह का पुत्र जसविंदर (23 ) बाइक से रुद्रपुर में पढ़ाई कर रही अपनी बहन को लेने के लिए जा रहा था। जब वह कनटोपा रुद्रपुर पावर हाउस के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वह बाइक से नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल जसविंदर को रुद्रपुर के जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही जिला अस्पताल पहुंचे स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक जसविंदर इकलौता पुत्र था। जसविंदर के पिता की करीब 3 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जसविंदर बहुत ही मिलनसार युवक था। जसविंदर की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।

Like share Subscribe
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts