Connect with us

धर्म-संस्कृति

Today 8 November Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : लग गया है चंद्रग्रहण का सूतक, जानें आज दिन कैसा रहेगा आपका

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल 8 नवंबर दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मंगल की राशि मेष में होने जा रहा है जबकि आज भरणी नक्षत्र प्रभाव में रहेगा। ज्योतिषी गणना बताती है कि आज सूर्योदय के साथ ही चंद्रग्रहण भी लग गया है। ऐसे में ग्रहण का साये आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। देखिए आज का अपना राशिफल विस्तार से।

मेष राशि : कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर के विभिन्न कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सही समय पर सही निर्णय लेने से आपको सफलता मिलेगी। छात्रों के करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान खोजने से उत्साह बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में आपका अच्छा योगदान रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को मन के अनुसार मनचाहा काम न कर पाने से मन मायूस रहेगा। हिम्मत न हारें और कोशिश करते रहें। विरोधी पक्ष आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अजनबियों पर आसानी से भरोसा करने से बचें।
आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि : कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी

वृषभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको नई जानकारी मिलेगी और संचार के माध्यम से आप अपना काम करने में सक्षम होंगे। गलत गतिविधियों पर ध्यान दिए बिना अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। जरा सी लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका सकती है। बेवजह का खर्चा परेशानी का कारण बन सकता है। अभी के लिए अपना बजट बनाए रखें। कानूनी विवाद में भी आप फंस सकते हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों के लिए समय आपके पक्ष में है।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

मिथुन राशि : कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में बिताएं

गणेशजी मिथुन राशि वालों से कह रहे हैं कि इस समय वर्तमान ग्रह स्थिति आपको अद्भुत शक्ति प्रदान करेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी कार्यों में सफलता मिल सकती है। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताएं, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संपत्ति या वाहन को लेकर समस्या हो सकती है। फोन पर या दोस्तों के साथ घूमने में अपना समय बर्बाद न करें। आज के कारोबार में नई तकनीक का ज्ञान होना जरूरी है, इसलिए अपनी व्यावसायिक प्रक्रिया में कुछ बदलाव करने का प्रयास करें।
भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमानजी की पूजा-आराधना करें।

कर्क राशि : जीविका में सकारात्मक बदलाव आएगा

कर्क राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपकी जीवन शैली में कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे। किसी विशेष कार्य के लिए प्रयास करते रहेंगे, आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातक कार्य करने में जल्दबाजी न करें और किसी अनुभवी व्यक्ति से चर्चा करते रहें। घरेलू खर्चा ज्यादा हो सकता है। साथ ही आमदनी के साधन भी मिल सकते हैं इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। व्यापारिक पार्टियों और मार्केटिंग संबंधी कार्यों के विस्तार पर ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। हनुमानजी को चोला अर्पित करें।

सिंह राशि : तनाव से मिलेगी मुक्ति

गणेशजी सिंह राशि वालों से कह रहे हैं कि पारिवारिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई और करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आप में कोई बड़ा फैसला लेने का साहस भी रहेगा। किसी विश्वसनीय व्यक्ति को अपनी योजना के बारे में बताने से उचित सलाह मिलेगी। आपके बोलने का तरीका आपके किसी करीबी को कष्ट दे सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में नहीं है जिससे जरूरी खर्चों में भी कटौती करनी पड़ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो सकते हैं।

आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और मंगल से संबंधित चीजों का दान करें।

कन्या राशिफल : आज विवाद सुलझेंगे

कन्या राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि शिक्षा से संबंधित कोई भी बाधा दूर होने से छात्र फिर से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी से अचानक मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। संपत्ति को लेकर कोई विवाद शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया जाएगा। किसी पॉलिसी या संपत्ति आदि में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। किसी के बारे में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। गलत कार्यों में समय बर्बाद करने से बचें अन्था मन परेशान रहेगा। ध्यान रखें कि इस समय अपने भीतर उत्साह न खोएं।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। हनुमानजी के सामने 5 चमेली के तेल के दीपक जलाएं।

तुला राशि : आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी

गणेशजी तुला राशि वालों से कह रहे हैं कि लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। जो काम रुके हुए हैं या कुछ समय से अधूरे रह गए हैं, वे पूरे होंगे। इस समय केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते रहें। किसी संस्था से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। नियमित दिनचर्या बनाए रखना आवश्यक है। कोई भी योजना बनाने से पहले उन पर गंभीरता से विचार कर लें अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं।

भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी की आराधना करें।

वृश्चिक राशि : आज कई कामों में व्यस्त रहेंगे

वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आप कई तरह के कार्यों में व्यस्त रहेंगे और सामाजिक सीमाएं भी बढ़ेंगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। कीमती सामान की खरीदारी भी संभव है। जो लोग विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें, उनकी गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। घर के बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन की उपेक्षा न करें।
भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। आज से 21 दिन तक हनुमान बाहुक का पाठ करें।

धनु राशि : आज आत्मविश्वास बनाए रखें

गणेशजी धनु राशि वालों से कह रहे हैं कि ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। अपना आत्मविश्वास और दृढ़ता बनाए रखें। आप अपने दृढ़ संकल्प के साथ सबसे कठिन कार्यों को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। यदि आप कोई पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसे तुरंत करें। अपने आप पर यकीन रखें। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। माता-पिता के साथ अचानक किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और सुंदरकांड का पाठ करें।

मकर राशि : उदार लेने से बचें

मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज स्थितियां आपके पक्ष में अनुकूल रहेंगी। व्यापार में आज आपका काम सही ढंग से होगा। जो लोग कुछ समय से आपके खिलाफ थे, वे भी अब आपके पक्ष में आएंगे। दिखावे के लिए अधिक खर्च या उधार लेने की स्थिति से बचें अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी और उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी के सामने मीठे पान का बीड़ा अर्पित करें।

कुंभ राशि : निवेश करने से बचें

गणेशजी कुंभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज कुछ कठिनाइयां होने पर भी आप अपनी सकारात्मक और संतुलित सोच के माध्यम से अपना रास्ता खोज लेंगे। परिवार में पिछले कुछ समय से चल रही गलतफहमी आपके हस्तक्षेप से सुलझ जाएगी। इस समय पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले को लेकर भाइयों से विवाद होने की आशंका है। आप अपने उचित व्यवहार से स्थिति को बचा लेंगे। इस समय कोई नया निवेश करने से बचें। व्यक्तिगत समस्याओं और बेचैनी के कारण आप व्यावसायिक स्थान पर ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमानजी को बूंदी का भोग लगाएं।

मीन राशि : मान सम्मान में वृद्धि होगी

मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि किसी धार्मिक स्थान पर जाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक या समाज से जुड़े कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस समय आप कई गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपका ध्यान अनैतिक कार्यों की ओर आकर्षित हो सकता है तो सावधान रहें। बेवजह बढ़ते खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार में व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है। जल्दबाजी और अति उत्साह के कारण किए गए कार्य अस्त-व्यस्त हो सकते हैं।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और दान करें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page