Connect with us

Uncategorized

Today 22 December आज का राशिफल : तुला और धनु सहित कई राशियों को लाभ, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

गुरुवार 22 दिसंबर चंद्रमा का संचार दिन रात वृश्चिक राशि में होगा। ज्येष्ठा नक्षत्र पूरे दिन प्रभाव रहेगा। ऐसे में आज का दिन तुला और धनु राशि के लिए लाभप्रद होगा। करियर के मामले में भी आज इनका दिन अच्छा रहेगा। देखिए आज आपके तारे क्या कहते हैं, कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशिफल : धन के लेन-देन में सतर्क रहें

Today 22 December आज का राशिफल : तुला और धनु सहित कई राशियों को लाभ, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आज आप अपने शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से खुद के अंदर एक सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। अपनी कोई खास योजना किसी को बताना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। धन के लेन-देन में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको संयम से भी काम लेना होगा नहीं तो किसी से विवाद भी हो सकता है। घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने से आपकी दिनचर्या बाधित हो सकती है। व्यापार में आपको मन के अनुसार परिणाम मिलेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। बूंदी के लड्डू हनुमानजी को अर्पित करें।

वृषभ राशि : कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं

Today 22 December आज का राशिफल : तुला और धनु सहित कई राशियों को लाभ, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

वृषभ राशिवालों के लिए आज का दिन आपकी मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इस समय लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का भी समाधान मिल सकता है। आज आप अपने करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बीताएंगे। इस समय दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें, खुद पर भरोसा रखें। बिजनस में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। जीवनसाथी को आपके साथ की जरूरत है, इन्हें भी आप समय दें नहीं तो नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल : यात्रा लाभकारी नहीं होगी

Today 22 December आज का राशिफल : तुला और धनु सहित कई राशियों को लाभ, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन दुविधाओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। पिछले काफी समय से आपके मन में जो दुविधा और बेचैनी आज वह दूर हो जाएगी। आपको व्यक्तित्व की कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आ सकती हैं और आपकी तारीफ भी होगी। बड़ों का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए उत्साहजनक हो सकता है। इस समय घर के रखरखाव के कार्य में निराशा हो सकती है। किसी भी तरह की यात्रा लाभकारी नहीं होगी, बल्कि परेशानी ही दे सकती है। रिश्तों में गलतफहमी न आने दें। संतान की किसी सफलता से मन गदगद हो सकता है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

कर्क राशि : पारिवारिक कलह को दूर करने में सफल होंगे

Today 22 December आज का राशिफल : तुला और धनु सहित कई राशियों को लाभ, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत और सहयोग से आप पारिवारिक कलह को दूर करने में सफल होंगे। विरासत में मिली संपत्ति से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है तो उसका समाधान आज आपको मिल जाएगा। फिलहाल, आपके संबंधों में सुधार आ सकता है। आज ज्यादा फिजूलखर्ची न करें। नहीं तो खराब बजट के कारण आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय बेवजह की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें और अपनी ऊर्जा को अपने निजी कार्यों को पूरा करने में लगाएं। अगर आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रहे हैं तो उसे तुरंत अमल में लाएं। परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि : पारिवारिक वातावरण सुखद हो सकता है

Today 22 December आज का राशिफल : तुला और धनु सहित कई राशियों को लाभ, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लक्ष्य को प्राप्त कराने वाला रहेगा। आज आपको किसी राजनीतिक व्यक्ति से भी मदद मिल सकती है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। अपनी क्षमता के अनुसार दूसरों की मदद करें। भावनाओं में बहकर आप अपना ही नुकसान कर सकते हैं। किसी भी गैरकानूनी गतिविधियों से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद हो सकता है। इस समय किसी प्रकार के संक्रमण की आशंका है, इसलिए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का ध्यान रखें।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कन्या राशि : किस बड़े का मार्गदर्शन और सलाह लें

Today 22 December आज का राशिफल : तुला और धनु सहित कई राशियों को लाभ, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अपनी क्षमताओं और कौशल का आप पूरा उपयोग करेंगे। आज किस बड़े का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। इस समय विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें। काम निकालने के लिए अपने स्वभाव में कुछ स्वार्थ लाना जरूरी है। भविष्य की अपनी किसी योजना को फिलहाल टाल दें तो बेहतर होगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन होगी।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिलाकर पानी चढ़ाएं।

तुला राशि : पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है

Today 22 December आज का राशिफल : तुला और धनु सहित कई राशियों को लाभ, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी समस्या का समाधान दिलाने वाला रहेगा। साथ ही आज घर परिवार का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आप परिवार के साथ काफी अच्छा समय बीताएंगे। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अहंकार या चिड़चिड़ापन को अपने स्वभाव में प्रवेश न करने दें। लापरवाही के कारण अपने कार्यों को अधूरा न छोड़ें। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। वैवाहिक संबंध मधुर हो सकते हैं। वर्तमान परिवेश से स्वयं को सुरक्षित रखें।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

वृश्चिक राशि : मन उदास रह सकता है

Today 22 December आज का राशिफल : तुला और धनु सहित कई राशियों को लाभ, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपनी जिम्मेदारियों के प्रति काफी सचेत रहना होगा। योजना और अनुशासन के साथ नियमित दिनचर्या बनाए रखें। समय का पूरा लाभ उठाएं। किसी करीबी मित्र का सहयोग भी आपके लिए मददगार रहेगा। घर के बड़े सदस्यों के सम्मान में कमी न आने दें। पुराना अतीत वर्तमान पर हावी हो सकता है और परेशानियां बढ़ा सकता है। संतान को लेकर आशा पूरी न होने से मन उदास रह सकता है। निजी कारणों से इस समय आप कारोबार पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

आज भाग्य 8०% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

धनु राशि : भाई-बहनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं

Today 22 December आज का राशिफल : तुला और धनु सहित कई राशियों को लाभ, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

धनु राशि वालों की आज अध्यात्म और धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि रहेगी। इतना ही नहीं आज आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपनी बुद्धिमता और व्यावसायिक कुशाग्रता से महत्वपूर्ण निर्णय भी ले पाएंगे। गलतफहमी के चलते भाई-बहनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। पारिवारिक दूरी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में भी निवेश न करें। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्र का 108 बार जप करे।

मकर राशि : सुख-सुविधाओं पर खर्च

Today 22 December आज का राशिफल : तुला और धनु सहित कई राशियों को लाभ, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मकर राशि के लोगों के लिए आज ग्रहों की स्थिति आपकी प्रतिभा और क्षमताओं को बल दे रही है। यदि आप अपना घर मकान बदलना चाहते हैं तो उसके लिए फिलहाल, समय अनुकूल है। किसी धार्मिक स्थान पर कुछ समय बिताना आपको मानसिक रूप से अधिक सकारात्मक बनाएगा। अनजान लोगों से किसी तरह का संपर्क आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अपने और अपने परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों पर निराश न हों। कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला लेने से पहले उसके बारे में ठीक से विचार-विमर्श करना जरूरी है। घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार का आगमन खुशियां ला सकता है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिव मंत्र का जप करें।

कुंभ राशि : अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है

Today 22 December आज का राशिफल : तुला और धनु सहित कई राशियों को लाभ, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

कुंभ राशि वाले आज दिलचस्प गतिविधियों में समय बिताएंगे। इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार को वहां किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के वैवाहिक जीवन में अलगाव की समस्या से मन अशांत रहेगा। इस समय दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलंदाजी न करें। व्यापार में आपको अपने प्रयासों के अनुसार अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन राशि : फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है

Today 22 December आज का राशिफल : तुला और धनु सहित कई राशियों को लाभ, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मीन राशिवालों को आज संतान पक्ष के कारण चल रही कोई गंभीर चिंता दूर होगी। अपनी क्षमता के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आज आपको अपने कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपका अत्यधिक अनुशासन दूसरों के लिए समस्या बन सकता है, इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। व्यवसाय संचालन में अनुभवी कर्मचारियों और इन-हाउस व्यक्तियों के निर्णयों को प्राथमिकता दें। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर की समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद वस्तुओं का दान करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts