Connect with us

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा जनवरी का आखिरी दिन

खबर शेयर करें -

Horoscope Today, आज का राशिफल 31 जनवरी दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात शनि की राशि मकर में हो रहा है। इस राशि में चलते हुए चंद्रमा आज शनि बुध और सूर्य के साथ संयोग करेंगे। ऐसे में आज मकर राशि में 4 ग्रहों का संयोग बना रहेगा। ग्रहों के इस संयोग से आज आपका दिन कैसा बीतेगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा। आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी। लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें। परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वृषभ:
गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे। अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा। आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। संतान की तरफ ध्यान दें।

भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

मिथुन:
गणेशजी कहते हैं की, आज आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। आज भाग्य आपका साथ देगा।

भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। प

कर्क:
गणेशजी कहते हैं कि आज आपके लिए दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी में अच्छा धनलाभ होगा और प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है। युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती हैं। राजकीय मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं।

आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि आज भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है तथा कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमें आप शिरकत करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी। पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला है।

आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

कन्या:
गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी और आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा। छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे परन्तु मन में डर भी बना रहेगा। साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। महिलाएं आज घर के काम में अधिक बिजी रहेंगी। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे। जिससे धन लाभ के योग बनेंगे।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

तुला:
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा। धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा

वृश्चिक:
गणेशजी कहते हैं कि आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है।

भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता पिता का आशीर्वाद लें।

धनु:
गणेशजी कहते हैं कि आज भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला परन्तु आपको कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत आपको आज मिल सकती है। आज कु्छ नई खरीदारी करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे और उनकी कुशल मंगल पूछेंगे। आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मकर:
गणेशजी कहते हैं की, आज आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में आपको अच्छा धनलाभ होगा। आज आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है, लेकिन निराश न हों। अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे। आज का दिन अच्छा ही व्यतीत होगा।

आज भाग्य 82 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ:
गणेशजी कहते हैं कि आज आप बेचैनी महसूस करेंगे, आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे। आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रूके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा। व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का

मीन:
गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज के दिन आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी। अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे। आज छात्र अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

साभार नवभारत टाइम्स।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page