Connect with us

धर्म-संस्कृति

Today 22 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 22 जुलाई : वृष राशि वालों का आज बढ़ेगा प्रभाव, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

खबर शेयर करें -

शुक्रवार 22 जुलाई को चंद्रमा का संचार देर रात मेष से वृष राशि में होगा। जबकि आज भरणी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा जो शुक्र का नक्षत्र है। ग्रह और नक्षत्रों की इस स्थिति से आज का दिन वृष राशि के लोगों के लिए शुभ और उन्नतिदायक रहेगा। इसके साथ ही आज दिन भर मेष राशि में मंगल, राहु और चंद्रमा का संयोग बने रहने से मेष राशि के लोगों को वाणी व्यवहार में संयम रखना होगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, देखें मेष से वृष में जाते हुए चंद्रमा का आपके जीवन पर आज कैसा प्रभाव रहेगा।

मेष राशि : भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

मेष राशि वालों के लिए आज गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपको अपनी प्रतिभा और योग्यता का पूरा परिचय देना होगा, तभी आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा नहीं तो उम्मीद से कम पाकर आपको संतोष करना करना होगा। कई विषयों में आपको उलझनों का सामना करना होगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन काफी संवेदनशील रहेगा। प्रेम संबंध में आपको काफी व्यावहारिक रहना होगा और संयम से चलना होगा नहीं तो रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज वाणी संयमित रखें। माता-पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जलाभिषेक करें, जल में शक्कर मिलाकर चढ़ाना उत्तम रहेगा।

वृषभ राशि : नौकरी में बढ़ेगा प्रभाव

गणेशजी वृषभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा और मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है, अगर आपके संस्थान में प्रमोशन या उससे संबंधित बातचीत जारी है तो आपके लिए खुशखबरी का योग बन रहा है। आपके बच्चे आज कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे आपको प्रसन्नता होगी। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी मुलाकात और यात्रा का योग है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज आप लाइफ की कई चीजों का सफलतापूर्वक प्रबंधन कर पाएंगे।

भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें, शमी पत्ता या दूर्वा अर्पित करें।

मिथुन राशि : मेहनत और भाग्य का मिलेगा साथ

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन गणेशजी कृपा से अनुकूल रहेगा। मेहनत और भाग्य का साथ मिलता रहेगा। आज छात्र पढाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। किसी को उधार देने से पहले अच्छे से विचार कर लें, लेन-देन में सतर्कता बेहद जरूरी है। व्यवसाय तथा धन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, बहुत अधिक लाभ की उम्मीद न रखें। उदर संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, खान-पान का ध्यान रखें नहीं तो गैस विकार और अपच की शिकायत हो सकते हैं। आज भाग्य का साथ मिलने वाला है। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ कार्य योजनाओं को रोकना पड़ सकता है।

भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णुजी की आराधना करें, घी का दीप जलाएं।

कर्क राशि : परिवार का मिलेगा पूरा सहयोग

कर्क राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज भाग्य आपके साथ है, परिवार की तरफ से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको खुश होने के कई कारण भी मिल सकते हैं। आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके तथा आपके परिवार का नाम रोशन होगा, प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। आप अपने सीनियर और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित कर पाएंगे। आज रुका हुआ धन वापस मिल सकता है इसलिए प्रयास करना चाहिए। धन का निवेश के लिए भी दिन बेहतर है।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

सिंह राशि: लोगों का दिल जितने में होंगे कामयाब

सिंह राशि के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक है। गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपके कई नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। अपनी बातों से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं, किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है ऐसे में समय बनाए रखना आपके हित में रहेगा। आज कुछ ऐसे लोगों से भी आपको मिलने का मौका मिल सकता है जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। घर परिवार के मामले में आज कुछ उलझन वाली स्थिति रहेगी। किसी बात से मूड खराब हो सकता है। सलाह है कि सकारात्मक बने रहें, तनाव लेने से बचें।

आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। चंद्रमा के मंत्र का ध्यान करें। शिवजी का दूध से अभिषेक करें।

कन्या राशि : सहयोगियों से बढ़ेगा तनाव

कन्या राशि वालों का आज किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि कहासुनी करने की बजाय मुद्दे को समझदारी से निपटा लें। घर परिवार के मामले में जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं, गणेश के आशीर्वाद से बुद्धि और संयम से आप उलझनों को सुलझा लेंगे। जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें, उन पर अपने विचार थोपने से बचें। वैसे आपको बता दें कि आप अपने प्रयासों में जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता प्राप्त करेंगे और आपका प्रभाव बढ़ेगा।

भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

तुला राशि : मिलाजुला रहेगा दिन

तुला राशि से आज चंद्रमा सातवीं राशि में संचार करेंगे। ऐसे में गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। एक तरफ इनके शौक बढेंगे तो दूसरी ओर खर्च भी होगा। आज कुछ मानसिक उलझन भी बनी रहेगी। किसी बात को लेकर इन्हें गुस्सा भी खूब आएगा, ऐसे में संयम से काम लें। संतान के साथ आपका पल अच्छा बीतेगा। पढ़ाई लिखाई में छात्रों में अच्छी रुचि रहेगी। नौकरी और कारोबार में बुद्धि और चतुराई से आपको लाभ एवं सफलता की प्राप्ति होगी।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान भोलेनाथ की पूजा और अभिषेक कीजिए मानसिक शांति मिलेगी।।

वृश्चिक राशि : सतर्कता से करें काम

आज वृश्चिक राशि के लोग काफी प्रसन्नचित्त रहने वाले हैं क्योंकि पारिवारिक जीवन में तालमेल रहेगा और दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार या करीबी लोगों के साथ आप अच्छा समय बीताएंगे। मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य आज मिल सकता है, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक तौर पर स्थिति संतोषजनक रहेगी। आपके लिए सलाह है कि वाहन चलाते हुए और नुकीली चीजों के साथ काम करते हुए सतर्कता बरतें।

भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

धनु राशि : गुस्सा को करें कंट्रोल

धनु राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार होगा। सोच योजनाबद्ध रहने वाली है इसलिए कामकाज में आप सफलता हासिल कर पाएंगे। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा, आज इनकी सेहत में नरमी रह सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई विशेष सफलता मिल सकती है। गुस्से को अपने ऊपर पर हावी ना होने दें, संयम और संतुलित व्यवहार से परिस्थितियों को अपने पक्ष में बनाए रख सकते हैं।

आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत साथ रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें, बूंदी का प्रसाद हनुमानजी को अर्पित करें।

मकर राशि : आज आपका भरपूर मनोरंजन होगा।

गणेशजी मकर राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आप रोमांच के मूड में रहेंगे। घूमने-फिरने की भी आज प्लानिंग हो सकती है, जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा। आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। सलाह है कि आज मौसम की तैयारी करके घर से निकलें नहीं तो परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फ़ल मिलेगा। जीवनसाथी साथ आनंद के पल बिताएंगे, परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे।

आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी को पांच हल्दी में लिपटी कौड़ियां अर्पित करें।

कुंभ राशि : आपके लिए शानदार रहेगा दिन

कुंभ राशि वालों से आज गणेशजी कह रहे हैं कि, भाग्य आपका पूरा साथ देगा। मानसिक रूप से आज आप काफी सक्रिय रहेंगे और अपने काम को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत भी आज करेंगे। वैसे आपके लिए सलाह है कि आप अपनी योजनाओं पर अच्छे से होमवर्क करके काम करें नहीं तो आप कहीं पर अनावश्यक जटिलताओं में फंस सकते हैं। चल रही परियोजनाओं में बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग के लिहाज से दिन अच्छा है। कामकाज में लाभदायक स्थिति बनी रहेगी।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

मीन राशि : सेहत के मामले में उत्तम दिन

मीन राशि वालों के लिए आज गणेशजी का कहना है कि आज का दिन सेहत के मामले में आपके लिए उत्तम रहने वाला है। अपनी वाणी और व्यवहार से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। अपने व्यवहार कुशलता से आप आज अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। आज इस राशि के लोग यात्रा का भी आनंद लेंगे। मुखर होने के कारण आज आप अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पाएंगे। सेल्स मार्केटिंग और दूसरे कामकाजी लोगों को भी आज काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है, पॉलिसी, शेयर मार्किट में चाहें तो आज आप धन निवेश कर सकते हैं।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page