Connect with us

Uncategorized

Today Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 19 जुलाई : आज मीन राशि में धन दायक योग, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

मंगलवार 19 जुलाई को मीन राशि में चंद्रमा के संचार से बेहद शुभ योग बना है। इस समय मीन राशि में गुरु विराजमान हैं और यह इस राशि के स्वामी भी है। चंद्रमा के मीन राशि में आने से चंद्रमा और गुरु मिलकर राजयोग बना रहे हैं जिसे गजकेसरी योग कहते हैं। इस शुभ योग के प्रभाव से आज का दिन मीन राशि के लिए लाभप्रद रहेगा। कार्यक्षेत्र में इनका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा। आइए जानें आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि : नई योजनाओं पर काम करनें के लिए अनुकूल दिन

Today Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 19 जुलाई : आज मीन राशि में धन दायक योग, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि आपके अधिकतर काम समय पर व्यवस्थित होते जाएंगे। आज किसी अनुभवी तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व से आपकी मुलाकात होगी, उन्नति का कोई मार्ग भी खुलेगा। व्यवसाय संबंधी नई योजनाओं पर अमल करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों से बहस में न उलझें। लव पार्टनर के साथ डेटिंग पर जाने के अवसर मिलेंगे। मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि : प्रेम संबंधों में तनाव

Today Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 19 जुलाई : आज मीन राशि में धन दायक योग, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

वृषभ राशि वालों से गणेश जी कह रहे हैं कि रुपए-पैसे के मामले में आप उचित बजट बनाकर रखेंगे। सोसाइटी अथवा सामाजिक लोगों के बीच आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। बिजनस संबंधी महत्वपूर्ण फैसला न लेकर वर्तमान गतिविधियों पर ही अपनी ऊर्जा लगाएं। घर का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण होगा। पति-पत्नी के बीच भी उचित तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखकर आप स्वस्थ रह सकते हैं।

भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

मिथुन राशि : अधिकारियों के साथ रहें नरम

Today Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 19 जुलाई : आज मीन राशि में धन दायक योग, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

गणेशजी मिथुन राशि वालों से कह रहे हैं कि समय मानसिक शांति से परिपूर्ण व्यतीत होगा। किसी खास मित्र की मदद करके आपको सुकून मिलेगा। किसी भी तरह का व्यावसायिक निवेश करने के लिए समय प्रतिकूल है। सरकारी नौकरी में अधिकारियों के साथ और अधिक शालीनता बनाकर रखें। घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखना उचित नहीं है।

भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

कर्क राशि : परेशानियां दूर होंगी

Today Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 19 जुलाई : आज मीन राशि में धन दायक योग, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

कर्क राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी तथा घर के रखरखाव संबंधी कार्यों पर ध्यान जाएगा। नजदीकी लोगों से मेल मुलाकात करने का मौका मिलेगा। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। कार्यस्थल पर लंबित पड़ी हुई योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान रहेगी। साथ ही आपके प्रमोशन के चांसेस भी बढ़ेंगे। घर परिवार में प्रेम पूर्ण और सुखद सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को सम्मान देना जरूरी है।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। मंगलवार का व्रत रखें और सुंदरकांड का पाठ करें।

सिंह राशि : प्रेम संबंधों में रहे सावधान

Today Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 19 जुलाई : आज मीन राशि में धन दायक योग, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

गणेशजी सिंह राशि वालों से कह रहे हैं कि योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को क्रमबद्ध करते चलें। भूमि अथवा वाहन की खरीदारी संबंधी योजनाएं बनेंगी। व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित किसी काम में अधिकारी से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में धोखा या विश्वासघात हो सकता है। इस समय स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही करना गलत साबित होगा।

आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि : समाज में अच्छी पहचान बनेगी

Today Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 19 जुलाई : आज मीन राशि में धन दायक योग, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

गणेशजी कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि आपके व्यक्तित्व और उचित कार्यप्रणाली की वजह से समाज में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। बिजनस में रुकावट आएंगी, लेकिन आप अपनी बुद्धि बल और चतुराई से समस्या का हल भी निकाल लेंगे। घर में सुख शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में मर्यादा और संयम रखना बहुत जरूरी है। नियमित योग और व्यायाम करना जरूरी है।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

तुला राशि : खुशनुमा रहेगा घर का माहौल

Today Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 19 जुलाई : आज मीन राशि में धन दायक योग, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

तुला राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपका पूरा फोकस अपने घर तथा परिवार पर होगा। किसी अपरिचित से मुलाकात द्वारा आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है। विवेक और संयम से काम लें। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। हालांकि आय की स्थिति बढ़ेगी। नौकरी में आपका कोई टारगेट आसानी से हल होने की संभावना है। घर का माहौल व्यवस्थित तथा खुशनुमा बना रहेगा। इससे आप स्वयं को ऊर्जा तथा स्फूर्ति से परिपूर्ण महसूस करेंगे।

भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमानजी की पूजा-आराधना करें।

वृश्चिक राशि : बड़े बुजुर्गों का रखें ख्याल

Today Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 19 जुलाई : आज मीन राशि में धन दायक योग, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

गणेशजी वृश्चिक राशि वालों से कह रहे हैं कि आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। रुके हुए व्यावसायिक कामों को व्यवस्थित करने का उचित समय है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच विचार अवश्य करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य की कुछ कमी महसूस होगी। घर के बड़े बुजुर्गों के सम्मान का ध्यान अवश्य रखें।

भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ हे। हनुमानजी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु राशि : जीवनसाथी का मिलेगा पूरा सहयोग

Today Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 19 जुलाई : आज मीन राशि में धन दायक योग, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

गणेशजी धनु राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपका ध्यान सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही केंद्रित रहेगा और अपनी पिछली कुछ गलतियों में सुधार करेंगे। उचित निवेश करने में सक्षम रहेंगे। कोई व्यावसायिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा, जो कि लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन संबंधी उचित अवसर मिलेंगे अथवा और अच्छी प्लेसमेंट की भी संभावना है। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। अत्यधिक मेहनत व कार्यभार की अधिकता का नकारात्मक असर आप के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

मकर राशि : आज लापरवाही न करें

Today Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 19 जुलाई : आज मीन राशि में धन दायक योग, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। लापरवाही होने पर मुसीबत में भी बन सकते हैं। बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर ठीक समय न देने की वजह से पारिवारिक सदस्यों की नाराजगी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भौतिक संसाधनों को संगठित करने में व्यय हो सकता है।

आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। लाल कपड़ा अपने पास रखें और हनुमानजी को लाल फूल अर्पित करें।

कुंभ राशि : आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रहेगा

Today Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 19 जुलाई : आज मीन राशि में धन दायक योग, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

गणेशजी कुंभ राशि वालों से कह रहे हैं कि इस समय तो आपके विरोधी भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्य व्यवस्थित तरीके से पूरे हो जाएंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में सफलता का श्रेय आपको मिलने वाला है। व्यापारिक नई योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रहेगा। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

मीन राशि : निवेश संबंधी कामों में लाभ

Today Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 19 जुलाई : आज मीन राशि में धन दायक योग, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश संबंधी कामों में भी फायदे की संभावना है। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी तथा सभी कार्य निश्चित समय पर पूरे हो जाएंगे। नौकरी में महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से आपका दायित्व कार्यभार जाएगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा तथा घर में सुख-शांति बनी रहेगी। गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही हैं।


भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला ( पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts