Connect with us

Uncategorized

 Today 23 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 23 जुलाई : मेष और मिथुन राशि के लिए लाभप्रद दिन, आपके तारे क्या कहते हैं

शनिवार 23 जुलाई को चंद्रमा का संचार वृष राशि में होगा। जबकि दिन भर कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और शाम में रोहिणी का। चंद्रम के उच्च राशि में होने से और नक्षत्रों के प्रभाव से आज का दिन आज का दिन मेष राशि के लिए सुखद रहेगा। मिथुन राशि वाले भी आज अनुकूल स्थितियों का लाभ ले पाएंगे। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए अपना आज का भविष्यफल।

मेष राशि: आनंददायक रहेगा दिन

 Today 23 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 23 जुलाई : मेष और मिथुन राशि के लिए लाभप्रद दिन, आपके तारे क्या कहते हैं

आज का दिन शनि की कृपा और गणेशजी के आशीर्वाद से मेष राशि वालों के लिए आनंददायक है। अपनी योग्यता के अनुरूप आज पुरस्कार सम्मान हासिल कर सकते हैं। आज किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। मनोरंजन के पल बिताएंगे। परिवार का भी आपको आज अच्छा साथ मिलेगा माता-पिता से स्नेह और सहयोग पाएंगे। नौकरी में अपनी योजना के अनुसार काम कर पाएंगे, सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा सेहत अच्छी रहेगी। सलाह है कि चिंता और तनाव को अनावश्यक रूप से हावी न होने दें
भाग्य आज 77 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि: सुलझ जाएंगे सारे मामले

 Today 23 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 23 जुलाई : मेष और मिथुन राशि के लिए लाभप्रद दिन, आपके तारे क्या कहते हैं

आज का दिन वृष राशि वालों के लिए कई मामलों में सफलतादायक दिख रहा है। गणेशजी वृष राशि के लिए कहते हैं कि कारोबार के संबंध में आपकी योजनाएं और महत्वाकांक्षाएं आज फलीभूत हो सकती हैं। नौकरी और कारोबार में कोई मामला उलझा हुआ है तो आज सुलझ सकता है। । निवेश के मामले में आपको किसी से नई और उपयोगी सलाह मिलेगी। जोड़-तोड़कर से अटके काम भी बना लेंगे। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला चल रहा है तो यह आपके पक्ष में तय हो सकता है परिवार में आपसी प्रेम और रोमांस देखने को मिलेगा। शाम का समय अधिक रोचक और यादगार हो सकता है। जरूरी खरीदारी पर धन खर्च होगा।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा या गुड़ चना खिलाएं।

मिथुन राशि: आज बढ़ेंगे खर्च

 Today 23 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 23 जुलाई : मेष और मिथुन राशि के लिए लाभप्रद दिन, आपके तारे क्या कहते हैं

आपकी राशि से आज चंद्रमा 12 वें घर में चल रहे हैं ऐसे में दिन कुछ खर्चील रह सकता है। नींद में भी कमी महसूस कर सकते हैं। वैसे गणेशजी कहते हैं कि, आज आप अपनी कार्य योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित कर सकते हैं और इनसे आपको अपेक्षित लाभ भी हासिल होगा। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की परेशानी समझकर उसकी सहायता कर सकते हैं, इसमें वैसे आपकी मानसिक परेशानी बढ़ेगी। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलने के लिहाज से भी दिन अच्छा है। आज मांसपेशियों और कंधे में दर्द की शिकायत रह सकती है।
आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि : प्रतिभा दिखाने से मिलेगा लाभ

 Today 23 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 23 जुलाई : मेष और मिथुन राशि के लिए लाभप्रद दिन, आपके तारे क्या कहते हैं

आपके राशि के स्वामी चंद्रमा आज अपनी उच्च राशि में होंगे जिससे कला, साहित्य, लेखन, संगीत, फैशन एवं फिल्मों जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर और लाभ मिलेगा। आज इस राशि के लोगों को आकर्षक डील मिल सकती है जिससे आनंदित होंगे अपने कार्य व्यवहार से आप सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। रोजी रोजगार की दिशा में चल रहा प्रयास सफल होगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को कामयाबी मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, खानपान और लाइफस्टाइल को संतुलित रखने का प्रयास करें।
भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। शनि चालीसा और स्तोत्र का पाठ शुभ रहेगा। भगवान विष्णु को तुलसी की मंजरी भेंट करें।

सिंह राशि : कार्यक्षेत्र में रहेंगे सक्रिय

 Today 23 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 23 जुलाई : मेष और मिथुन राशि के लिए लाभप्रद दिन, आपके तारे क्या कहते हैं

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए व्यावसायिक दृष्टि से मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे, समय पर काम पूरा करने का प्रयास सफल होगा। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ भी ले सकते है। आशावादी दृष्टिकोण की वजह से भी आप लाभ एवं प्रगति हासिल कर पाएंगे। कारोबार में आप अपने व्यवहार को संतुलित बनाकर रखेंगे तो अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध भी बना पाएंगे। बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ा रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं और लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशि : परेशानियों का करना होगा सामना

 Today 23 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 23 जुलाई : मेष और मिथुन राशि के लिए लाभप्रद दिन, आपके तारे क्या कहते हैं

आज का दिन कन्या राशि के लिए कुछ उलझनों वाला रह सकता है। गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि वालों को आज गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई योजनाओं के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचना चाहिए। व्यावसायिक संदर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन हो सकते हैंI पुराने कर्जों से छुटकारा मिल सकता है प्रयास करना चाहिए। संतान की शिक्षा संबंधी सफलता से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा।
भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें, शिवजी का अभिषेक भी करना चाहिए।

तुला राशि : आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा दिन

 Today 23 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 23 जुलाई : मेष और मिथुन राशि के लिए लाभप्रद दिन, आपके तारे क्या कहते हैं

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में अनुकूल और लाभप्रद रहेगा। कारोबार में नए रुझान, और रास्ते मिलेंगे जिनसे कमाई में वृद्धि होगी। निवेश द्वारा भी आज आप लाभ हासिल कर सकते हैं। आपकी बचत आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी। कमाई के साथ ही साथ आज आपके खर्चे भी होंगे, कुछ पारिवारिक जरूरतों और मनोरंजन पर व्यय हो सकता है। किसी रिश्तेदार को लेकर भी आज आपका व्यय हो सकता है। आज नए लोगों से संपर्क होगा और आपके नए मित्र भी बन सकते हैं। आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझेंगे और उनकी पूरी तरह से सहायता भी करेंगे, लेकिन सलाह है कि क्रोध और भावुकता को काबू में रखें, इनकी अधिकता से परेशानी होगी।
भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। कमल गट्टे की माला से देवी लक्ष्मी के मंत्र का जप करें, अथवा लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि : सफलता दिलाने वाला रहेगा दिन

 Today 23 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 23 जुलाई : मेष और मिथुन राशि के लिए लाभप्रद दिन, आपके तारे क्या कहते हैं

आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने प्रयास और लगन से काम में सफलता पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप एक नई साझेदारी या किस नई व्यवस्था के साथ जुड़ सकते हैं जिससे भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे। बुद्धि और योजना बनाकर काम करने की वजह से भी आज आपकी सफलता का दायरा बड़ा होगा। प्रॉपर्टी संबंधित काम करते समय पेपर्स अच्छी तरह चेक कर लें। पारिवारिक जीवन में आज का दिन आनंददायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांचक और रोमांटिक पल का आनंद ले सकते हैं। बच्चों की ओर से भी आपको खुशी मिलने वाली है।
भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। चीनी और चावल का दान करें।

धनु राशि : सुखद रहेगा पारिवारिक जीवन

 Today 23 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 23 जुलाई : मेष और मिथुन राशि के लिए लाभप्रद दिन, आपके तारे क्या कहते हैं

आज गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वालों के लिए दिन आर्थिक मामलों में उत्साहवर्धक रहेगा। आप धन संबंधी जो भी काम करेंगे उनमें आपको लाभ मिलने की पूरी-पूरी संभावना रहेगी। आय के नए स्रोत भी आप पा सकते हैं। कारोबार और व्यापार के लिहाज से भी आज इस राशि के लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। सितारों की चाल से यह भी मालूम होता है कि आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद और आनंददायक रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं उनके लिए आज का दिन सफलतादायक हो सकता है। सेहत के मामले में भी आज धनु राशि के लोग भाग्यशाली रहेंगे। रक्तचाप संबंधी समस्या है तो इसकी जांच करवा लें। तेल मसाला कम खाएं।
भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ हे। शिवलिंग पर दूध चढ़ाये।

मकर राशि : मिलेजुले परिणाम वाला रहेगा दिन

 Today 23 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 23 जुलाई : मेष और मिथुन राशि के लिए लाभप्रद दिन, आपके तारे क्या कहते हैं

राशि स्वामी शनि आपकी राशि में वक्री चल रहे हैं और चंद्रमा राशि से पंचम संचार कर रहे हैं ऐसे में आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपका मन आज कुछ विचलित हो सकता है। कारोबार और काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर कोई कानूनी और कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें राहत पा सकते हैं। सेहत के मामले में आज कुछ परेशानी रह सकती है। कोई दबी हुई पुरानी बीमारी उभर सकती है। शरीर के निचले भाग में कष्ट हो सकता है। उदर संबंधी कष्ट की भी आशंका है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। तुनक मिजाजी और क्रोध पर काबू रखें तो बेहतर होगा।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाये।

कुंभ राशि : विचलित रहेगा मन

 Today 23 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 23 जुलाई : मेष और मिथुन राशि के लिए लाभप्रद दिन, आपके तारे क्या कहते हैं

कुंभ राशि के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन इनके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी कारोबार में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। लव लाइफ और प्रेम संबंध के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम अच्छी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़िया रहेगा। जो लोग वर्क फ्रॉम होम काम कर रहे हैं उनके ऊपर काम का दबाव रहेगा लेकिन उनके काम से सीनियर्स खुश रहेंगे।
आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और चीनी मिलाकर दें।

मीन राशि: शानदार रहेगा दिन

 Today 23 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 23 जुलाई : मेष और मिथुन राशि के लिए लाभप्रद दिन, आपके तारे क्या कहते हैं

आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र हो या सामाजिक जीवन आज आपकी पहचान और लोकप्रियता का दायरा बढ़ेगा। लोग आपके बात व्यवहार से प्रभावित होंगे। कारोबार में प्रगति होगी और लाभ भी अच्छा बना रहेगा। नौकरी में संयम से काम लेना होगा, अधिकारियों से विवाद करने की बजाय उनकी सुने तो आप फायदे में रहेंगे। आपके लिए सलाह है कि अपने कान आंख खुले रखें इससे विरोधी आपका अहित नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही आपको आज अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हुए काम करना चाहिए, जब तक काम पूरा न हो जाए अपनी योजना किसी से शेयर न करें। पारिवारिक जीवन में आपको खुशी मिलेगी। कुछ रुचिकर भोजन का आयोजन हो सकता है। जिनके बच्चे और माता-पिता दूर रह रहे हैं उनका संचार माध्यम से संपर्क होगा, खुशी मिलेगी।
भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें, बजरंगबाण का पाठ कल्याणकारी रहेगा।

(ज्योतिषमित्र चिराग दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts