Connect with us

Uncategorized

Today 9 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि को मिल रहा गजकेसरी योग का फायदा, देखें दिन कैसा रहेगा आपका

आज का राशिफल 9 दिसंबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार बुध की राशि मिथुन में होगा। ऐसे में चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र स्थान में होकर गजकेसरी योग बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए प्रगति और उन्नति दायक है। मिथुन के अलावा आज गजकेसरी योग का किन-किन राशियों को फायदा मिलेगा। देखिए आज का राशिफल विस्तार से।

मेष राशि: कई समस्याएं दूर होंगी

Today 9 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि को मिल रहा गजकेसरी योग का फायदा, देखें दिन कैसा रहेगा आपका

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी खास व्यक्ति की मदद से आपकी कई समस्याएं दूर होंगी। माता-पिता के सहयोग और संपर्क से आपको अच्छा लाभ होगा। घर-परिवार और व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में अच्छा बैलेंस बनाकर रखेंगे तो फायदा होगा। क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। पति पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो सकता है।

आज भाग्य 80 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

वृषभ राशि: तर्क वितर्क से दूर रहें

Today 9 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि को मिल रहा गजकेसरी योग का फायदा, देखें दिन कैसा रहेगा आपका

वृषभ राशि वालों के पक्ष में ग्रहों की दशा रहेगी। कार्यक्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आत्मचिंतन करेंगे जिसका फायदा मिलेगा। परिवार में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें अन्यथा मतभेद की स्थिति बन सकती है। व्यापारी और कारोबारी अपने व्यावहारिक कौशल से अड़चनों को दूर करेंगे। परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी। लव पार्टनर के साथ आज किसी भी तरह के तर्क वितर्क से दूर रहें।

भाग्य आज 84 प्रतिशत आपका साथ देगा। सफेद रंग की चीजें जैसे चावस, दूध आदि का दान करें।

मिथुन राशि: सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे

Today 9 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि को मिल रहा गजकेसरी योग का फायदा, देखें दिन कैसा रहेगा आपका

मिथुन राशि वालों को आज मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा और कार्यों को लेकर पूरी तरह एकाग्र भी रहेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपको कई संगठनों का समर्थन भी मिलेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित मामले निर्णायक मोड़ पर ले जाने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में इच्छानुसार अवसर प्राप्त होंगे और आपके प्रयासों की सराहना भी की जाएगी। विदेश में काम रहे जातकों के लिए आज का दिन अपार सफलता देने वाला होगा।

भाग्य आज 94 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफेद वस्त्र धारण करके माता लक्ष्मी के सामने श्रीसूक्त का पाठ करें।

कर्क राशि: अपने कार्यों पर फोकस रखें

Today 9 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि को मिल रहा गजकेसरी योग का फायदा, देखें दिन कैसा रहेगा आपका

कर्क राशि वाले आज पूरी ऊर्जा के साथ कार्यों को करेंगे और सफल भी होंगे। पड़ोसियों से आज कोई पुराना मामला किसी बुजुर्ग की मदद से सुलझ सकता है। संतान की समस्या का समाधान निकालने के लिए काफी भागदौड़ करेंगे और सफल भी होंगे। किसी संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बनाएंगे। घरेलू मामलों में किसी पारिवारिक सदस्य की इच्छा को लेकर सतर्क रहें और अपने कार्यों पर भी फोकस रखें। कार्यक्षेत्र में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है।

भाग्य आज 70 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता लक्ष्मी को कौड़ी, बताशा, कमल आदि अर्पित करें।

सिंह राशि: व्यवहार पर नियंत्रण रखें

Today 9 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि को मिल रहा गजकेसरी योग का फायदा, देखें दिन कैसा रहेगा आपका

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन काफी राहत देने वाला होगा। कार्यक्षेत्र और घर-परिवार की समस्याओं का समाधान मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों और समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी होगा। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है इसलिए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आज आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज व्यापार विस्तार के लिए कई शुभ अवसर मिलेंगे। निजी जीवन में आपको कुछ समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है।

आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि: भौतिक चीजों पर धन खर्च करेंगे

Today 9 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि को मिल रहा गजकेसरी योग का फायदा, देखें दिन कैसा रहेगा आपका

कन्या राशि वाले आज भौतिक चीजों पर धन खर्च करेंगे। दिन की शुरुआत में काफी भाग दौड़ से होगी और किसी गलत चीज के खिलाफ आप आवाज भी उठा सकते हैं। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा कर सकते हैं। साथ ही किसी मेहमान का आगमन भी होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। छात्र पढ़ाई-लिखाई को आज ज्यादा नजरअंदाज ना करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। विदेश जाने वाले लोगों को आज किसी प्रकार का समाचार मिल सकता है।

आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

तुला राशि: नई ऊर्जा के साथ कार्यों को करेंगे

Today 9 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि को मिल रहा गजकेसरी योग का फायदा, देखें दिन कैसा रहेगा आपका

तुला राशि वाले आज दिनभर किसी ना किसी कार्य में लगे रहेंगे लेकिन सायंकाल के समय कुछ राहत भी मिलेगी। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा और सकारात्मक ऊर्जा पर फोकस रखेंगे, जिससे आप नई ऊर्जा के साथ कार्यों को करेंगे। किसी मित्र या प्रियजन की वजह से आप मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से जमीन-जायदाद का विवाद अगर चल रहा है तो उसे शांति से सुलझाने का प्रयास करेंगे तो फायदे में रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और एक-दूसरे का सहयोग भी प्राप्त होगा।

भाग्य आज 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें और चीटियों को आटा डालें।

वृश्चिक राशि: अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा

Today 9 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि को मिल रहा गजकेसरी योग का फायदा, देखें दिन कैसा रहेगा आपका

वृश्चिक राशि वाले आज जल्दबाजी में काम करने से बचें अन्यथा बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है। कुछ खास लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसका फायदा भी मिलेगा। पिता के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं इसलिए बातचीत के दौरान शांत और विनम्र रहें। जीवनसाथी और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग रहेगा। कारोबारियों को आज अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा और सामाजिक तौर पर भी कई कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत पाने में सफल होंगे।

भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

धनु राशि: महान व्यक्ति का आशीर्वाद मिलेगा

Today 9 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि को मिल रहा गजकेसरी योग का फायदा, देखें दिन कैसा रहेगा आपका

धनु राशि वाले आज जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में विश्वास बढ़ने से अपने अंदर एक सकारात्मक बदलाव अनुभव करेंगे। किसी महान व्यक्ति का आशीर्वाद मिलेगा, जो आपके लिए सुखद रहेगा। व्यापारियों को आज अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और उनके किसी समारोह में शामिल भी हो सकते हैं।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। तुलसी के पौधे पर 5 घी के दीपक जलाएं।

मकर राशि: गुप्त बातें बताने से बचें

Today 9 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि को मिल रहा गजकेसरी योग का फायदा, देखें दिन कैसा रहेगा आपका

मकर राशि वालों की आज अचानक किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका दिन बन जाएगा। आज आप अपने कार्य को जितना अधिक मेहनत के साथ पूरा करेंगे, उसका फल उसी अनुसार मिलेगा। किसी मित्र को गुप्त बातें बताने से बचें, यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले उसके हर स्तर के बारे में उचित चर्चा करें। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता होने के बाद भी परिवार के लिए अच्छा समय निकाल पाएंगे।

भाग्य आज 74 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ राशि: खरीदारी के लिए समय निकालेंगे

Today 9 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि को मिल रहा गजकेसरी योग का फायदा, देखें दिन कैसा रहेगा आपका

कुंभ राशि वाले आज किसी खास योजना से जुड़ सकते हैं, जो आप काफी रिलैक्स भी महसूस करेंगे। संतान की किसी सफलता से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। घरेलू चीजों की खरीदारी के लिए समय निकालेंगे। व्यापार में चल रहे हर लेनदेन पर नजर बनाए रखें। व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ परिवर्तन भी कर सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ हे। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और योग व ध्यान करें।

मीन राशि: आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Today 9 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि को मिल रहा गजकेसरी योग का फायदा, देखें दिन कैसा रहेगा आपका

मीन राशि वाले आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन से सफलता प्राप्त करेंगे। निजी जीवन में अगर कोई फैसला लेने में परेशानी हो रही है तो घर के सदस्यों की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। अहं और क्रोध को स्वभाव में ना आने दें अन्यथा किसी लक्ष्य से भटक सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं।

आपका भाग्य आज 78 प्रतिशत साथ देगा। हनुमानजी की पूजा करें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts