Connect with us

Uncategorized

Today 21 December 2022 Aaj Ka Rashifal : वृष और वृश्चिक राशि में धन योग, जानें आज दिन कैसा बीतेगा आपका

बुधवार 21 दिसंबर आज चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि में चलेंगे। ऐसे में आज चंद्र मंगल का समसप्तक योग बनेगा। इसके साथ ही आज विशाखा उपरांत अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन वृष राशि के लिए लाभप्रद रहेगा। जबकि शुक्र की तुला राशि वालों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन।

मेष राशि : महत्वपूर्ण रहेगा दिन

Today 21 December 2022 Aaj Ka Rashifal : वृष और वृश्चिक राशि में धन योग, जानें आज दिन कैसा बीतेगा आपका

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपकी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा। जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। हालांकि, आज आपको कुछ रुके हुए कार्यों के कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी कानूनी कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ेगी, तभी आप उसमें आगे बढ़ेंगे, नहीं तो कठिनाई हो सकती है। इस राशि के जो लोग शादीशुदा नहीं है आज उनके अच्छे कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप नौकरी के साथ-साथ कोई पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा।गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

वृषभ राशि : दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा

Today 21 December 2022 Aaj Ka Rashifal : वृष और वृश्चिक राशि में धन योग, जानें आज दिन कैसा बीतेगा आपका

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव के बाद आप अच्छा पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको सलाह है कि किसी भी काम को पूरा करने से पहले उसे किसी के साथ साझा न करें। साथ ही आज कितनी भी विपरीत परिस्थिति क्यों न हों आपको फिलहाल, क्रोध करने से बचना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ रही थी वह भी आज दूर होगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको अपने आहार और खाने की आदतों में बदलाव करना होगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल : रिलेशनशिप में अच्छा रहेगा दिन

Today 21 December 2022 Aaj Ka Rashifal : वृष और वृश्चिक राशि में धन योग, जानें आज दिन कैसा बीतेगा आपका

मिथुन राशि के जो जातक किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं आज का दिन उनके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और अपने प्यार में डूबे हुए दिखाई देंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई विशेष जानकारी आपको मिल सकती है, जिसे आप लोगों के सामने प्रकट नहीं करना चाहेंगे।आप अपनी शान की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार के कुछ सदस्य ही आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। आज अपनी माता की सेहत का ख्याल रखें वरना आपके लिए समस्या हो सकती है।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करे।

कर्क राशि : मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी

Today 21 December 2022 Aaj Ka Rashifal : वृष और वृश्चिक राशि में धन योग, जानें आज दिन कैसा बीतेगा आपका

कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपनी कला को निखारने का एक और मौका मिलेगा। इसलिए आज अपने अंदर कि छिपी प्रतिभा को बाहर लेकर आएं। व्यवसायी लोग कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखकर अच्छा नाम कमाएंगे। किसी भी व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें। नहीं तो वह आपका भरोसा तोड़ सकता है। फिलहाल, आप घर के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, किसी पुराने लेनदेन को समय रहते ही निपटा लें।
आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

सिंह राशि : समय से पूरे करे काम

Today 21 December 2022 Aaj Ka Rashifal : वृष और वृश्चिक राशि में धन योग, जानें आज दिन कैसा बीतेगा आपका

सिंह राशिवालों को आज जिम्मेदारी से काम लेना आपके लिए उचित रहेगा। यदि आपने कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां ली हुई हैं तो उन्हे समय रहते ही पूरा कर लें। वरना आपको परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी वाद-विवाद को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा और आज आपको अपने किसी काम के लिए ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन छोटे व्यवसायी अपनी इच्छा के अनुसार लाभ कमाएंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्र का जप करे।

कन्या राशि : दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है

Today 21 December 2022 Aaj Ka Rashifal : वृष और वृश्चिक राशि में धन योग, जानें आज दिन कैसा बीतेगा आपका

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। आज अपने आसपास के लोगों पर अधिक भरोसा न करें उनसे सावधान रहने की जरूरत है। वरना वहीं लोग आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी के भी साथ वाद विवाद न करें तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप आप दान-पुण्य के कार्यों में भी पूरी रुचि दिखाएंगे। छात्र खेल प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर सकते हैं। यदि आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव करते हैं तो यह आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है और व्यापार से जुड़े जातकों को अपना ध्यान केवल एक ही योजना पर केंद्रित करना चाहिए, तभी वे उसे पूरा कर पाएंगे।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

तुला राशि : कार्यक्षेत्र में होगा बदलाव

Today 21 December 2022 Aaj Ka Rashifal : वृष और वृश्चिक राशि में धन योग, जानें आज दिन कैसा बीतेगा आपका

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कई बदलाव लेकर आने वाला है। जो आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, ऐसे में सभी सदस्यों से बात करके ही जाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। आप अपने परिवार के लोगों को किसी बात के लिए मनाने में सफल रहेंगे। अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करके आप अच्छा महसूस करेंगे और परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार भी लेकर आ सकते हैं।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें ।

वृश्चिक राशि : उतावलेपन से बचें, लाभ पाएंगे

Today 21 December 2022 Aaj Ka Rashifal : वृष और वृश्चिक राशि में धन योग, जानें आज दिन कैसा बीतेगा आपका

वृश्चिक राशि के लोगों के मन में आज किसी बात को लेकर नकारात्मक विचार आ सकते हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी की किसी बात से नाराज हो सकते हैं। परिवार में किसी पूजा पाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के सेवानिवृत्त होने के कारण स्वजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपका कोई दोस्त आपके लिए आपकी पसंद की कोई चीज ला सकता है। आज आपको किसी कानूनी मसले को जल्दी से निपटाने की कोशिश करें। आपकी राशि में चंद्रमा का राशि स्वामी मंगल से दृष्टि संबंध होना आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ दिला सकता है लेकिन उतावलेपन से नहीं धैर्य से काम लेना होगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

धनु राशि : गलतफहमी का शिकार होने से बचें

Today 21 December 2022 Aaj Ka Rashifal : वृष और वृश्चिक राशि में धन योग, जानें आज दिन कैसा बीतेगा आपका

धनु राशि के जातकों को सलाह है कि आज किसी भी गलतफहमी का शिकार होने से खुद को बचाएं। नहीं तो आपको ही समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आज आपकी कोई पुरानी गलती आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि किसी से आपका मुकाबला है तो उनसे सावधान रहें। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं। क्योंकि आपका कुछ पैसा अटक सकता है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आपके लिए बेहतर रहेगा की आप निवेश संबंधी मामलों में आज किसी बड़े से सलाह जरुर लें।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करे।

मकर राशि : अध्यात्म में रहेगी आपकी रुचि

Today 21 December 2022 Aaj Ka Rashifal : वृष और वृश्चिक राशि में धन योग, जानें आज दिन कैसा बीतेगा आपका

मकर राशि के लोग आज अध्यात्म में अपनी रुचि बढ़ाने में व्यस्त रहेंगे साथ ही आज आपको अपने परिवार के किसी भी सदस्य से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। इतना ही नहीं आज आपको कुछ रोमांचक लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। बिजनेस में मन की बात किसी से शेयर न करें, नहीं तो वे इसका फायदा उठा सकते हैं। संतान के लिए आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ चल रही अनबन बातचीत से खत्म होगी। आज आपको किसी छोटी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव के मंंत्र का जप करें।

कुंभ राशि : उत्तम फलदायी रहेगा दिन

Today 21 December 2022 Aaj Ka Rashifal : वृष और वृश्चिक राशि में धन योग, जानें आज दिन कैसा बीतेगा आपका

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम फलदायी साबित हो सकता है। आज आप उम्मीद से अधिक धन मिलने से वे खुश नहीं रहेंगे और अपने पुराने कर्ज को भी काफी हद तक चुका पाएंगे। लेकिन, आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी , नहीं तो लोगों को आपकी बात बुरी लग सकती है, नौकरीपेशा जातक अगर उसमें बदलाव चाहते हैं तो उनकी भी यह इच्छा आज पूरी होगी। आज के दिन कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी।
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल अर्पण करने और दिया जलाय।

मीन राशि : मिलाजुला रहेगा दिन

Today 21 December 2022 Aaj Ka Rashifal : वृष और वृश्चिक राशि में धन योग, जानें आज दिन कैसा बीतेगा आपका

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। इस दौरान अगर आपने कुछ गलत निवेश करने से परहेज नहीं किया तो बाद में आपको परेशानी हो सकती है। इस समय आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा। फिलहाल, दूसरों की बातों में ज्यादा न बोलें। नहीं तो वे आपको कुछ बुरा कह सकते हैं। आपके सुख के साधनों में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने दिन का कुछ समय अपने माता-पिता की सेवा में भी बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts