Connect with us

Uncategorized

 Today 19 December 2022 Aaj Ka Rashifal: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के शुभ अवसर

आज का राशिफल 19 दिसंबर दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार शुक्र की राशि तुला में हो रहा है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, साथ ही कन्या राशि वालों को पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी और कन्या राशि वालों को धन लाभ के सुनहरे अवसर भी मिलेंगे। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा

मेष राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

 Today 19 December 2022 Aaj Ka Rashifal: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के शुभ अवसर

मेष राशि वाले सप्ताह का पहला दिन आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे और काफी दिनों बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अटका हुआ धन किसी की मदद से वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक आर्थिक योजनाओं में पूंजी लगा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी कई परेशानियां खड़ी करने की कोशिश करेंगे, धैर्य के साथ उनका सामना करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल ठीक रहेगा और जीवनसाथी की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

आपका भाग्य आज 71 प्रतिशत रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिवलिंग की पूजा करें।

वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी

 Today 19 December 2022 Aaj Ka Rashifal: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के शुभ अवसर

वृषभ राशि वालों को आज कई दिनों से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के लिए आपको कई सुनहरे मौके मिलेंगे। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। काफी प्रयासों बाद आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और साझेदारी में कर रहे व्यवसाय में लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, उनका मन पढ़ाई में लगेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थलों पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

भाग्य आज 89 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर जल में दूध मिलाकर चढ़ाएं।

मिथुन राशि: संयम से काम लें

 Today 19 December 2022 Aaj Ka Rashifal: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के शुभ अवसर

मिथुन राशि वाले आज भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं। भावुकता में आकर छोटी सी बात भी गरमा सकती है, इसलिए संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी-व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन कोई बड़ा निवेश करने से फिलहाल बचें। कामकाज की अधिकता के कारण पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर वाद-विवाद या विवाद जैसी स्थिति बन सकती है, वाणी पर संयम रखें।

भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ हे। शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें।

कर्क राशि: महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान दें

 Today 19 December 2022 Aaj Ka Rashifal: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के शुभ अवसर

कर्क राशि वाले सप्ताह के पहले दिन सुबह से कार्यों को पूरा करने में लगेंगे, जिससे मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय में आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है और पूंजी निवेश से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण मामलों पर आपका ध्यान देने का मन नहीं करेगा। छात्रों के लिए आज दिन कुछ खास नहीं है, पढ़ाई को लेकर मन भटक सकता है। परिवार में किसी वजह से तनाव का माहौल हो सकता है, संयम बनाए रखें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की आशंका है, इसलिए अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्य आज 71 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान शिव की पूजा करें और गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करें।

सिंह राशि: उधार देने से बचें

 Today 19 December 2022 Aaj Ka Rashifal: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के शुभ अवसर

सिंह राशि वालों का आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ रहेगा। मित्रों के सहयोग से आपके कई काम बनेंगे और धन लाभ की स्थिति भी बन रही है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, दोबारा उधार देने से बचें। आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो करियर के लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और माता-पिता का सहयोग भी प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में रिश्ते मधुर बनेंगे।

भाग्य आज 69 प्रतिशत तक आपके साथ हे। शिव चालीसा का पाठ करें और शिवलिंग पर पांच बेल पत्र चढ़ाएं।

कन्या राशि: मानसिक शांति का अनुभव होगा

 Today 19 December 2022 Aaj Ka Rashifal: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के शुभ अवसर

कन्या राशि वालों को सुबह से ही मानसिक शांति का अनुभव होगा। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में बनाई गईं योजनाएं आने वाले दिनों में लाभकारी सिद्ध होंगी। प्रफेशनल मामले में व्यस्तता के कारण आप घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधारने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है, विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

भाग्य आज 86% आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

तुला राशि: व्यय पर नियंत्रण रखें

 Today 19 December 2022 Aaj Ka Rashifal: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के शुभ अवसर

तुला राशि वालों का दिन आज सुबह से कार्यों को लेकर भाग दौड़ वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक योजनाएं किसी वजह से अटक सकती हैं। नौकरी-व्यवसाय के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। अनावश्यक खर्च उभर सकता है इसलिए व्यय पर नियंत्रण रखें। छात्रों को मनचाही सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। ज्यादा भागदौड़ से परिवार की शांति भंग हो सकती है, खुद पर काबू रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। शिव परिवार की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि: इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे

 Today 19 December 2022 Aaj Ka Rashifal: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के शुभ अवसर

वृश्चिक राशि वालों का सप्ताह का पहला दिन काफी दिनों बाद राहत भरा रहने वाला है। नौकरी और व्यापार के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापारियों के नए अनुबंध हो सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है, अपनी प्रतिभा के लिए सम्मान और पुरस्कार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन महत्वपूर्ण है, परीक्षा में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा और पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं।

आपका भाग्य आज 69 प्रतिशत रहेगा। शिवजी को शक्कर, घी और गेहूं के आटे का बना भोग लगाएं।

धनु राशि: अटकी योजनाएं चलने लगेंगी

 Today 19 December 2022 Aaj Ka Rashifal: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के शुभ अवसर

धनु राशि वालों का सप्ताह का पहला दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और लंबे समय से अटकी योजनाएं सुचारू रूप से चलने लगेंगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान हो सकता है। रोजगार बदलने को लेकर अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तो आज ले सकते हैं। दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे और जरूरी चर्चा भी करेंगे। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा, वाद-विवाद से बचें। पति-पत्नी के बीच मधुरता बढ़ेगी और कुछ नई योजनाएं भी बनाएंगे।

भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ हे। माता-पिता का आशीर्वाद लें और सफेद चीजों का दान करें।

मकर राशि: लेन-देन में सावधानी बरतें

 Today 19 December 2022 Aaj Ka Rashifal: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के शुभ अवसर

मकर राशि वाले आज प्रफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ के बीच अच्छा तालमेल बिठाएंगे। कुछ मामलों में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामले किसी वजह से उलझ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में जरूरी यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए आज विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में आपसी सहयोग रहेगा।

भाग्य आज 86 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें और शिव बीज मंत्र का जप करें।

कुंभ राशि: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

 Today 19 December 2022 Aaj Ka Rashifal: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के शुभ अवसर

कुंभ राशि वालों का आज भाग्य पूरी तरह साथ देगा, जिससे आपके कई कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और धन लाभ के सुनहरे अवसर भी मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिजनों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है और विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

भाग्य आज 92% आपका साथ देगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव परिवार की पूजा करें।

मीन राशि: गलत निर्णय लेने से बचें

 Today 19 December 2022 Aaj Ka Rashifal: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के शुभ अवसर

मीन राशि वालों का सप्ताह का पहला दिन मौज-मस्ती में बीतेगा और आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी और व्यवसाय करने वाले जातक भूमि-भवन या वाहन आदि खरीदने का विचार बन सकते हैं। व्यापारी अति आत्मविश्वास के साथ गलत निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से परिवार में किसी घटना की वजह से भटक सकता है। परिजनों के साथ आज आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं और शिव स्तुति करें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts