Connect with us

Uncategorized

##Today 17 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 17 जुलाई 2022 : ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

रविवार 17 जुलाई को चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में होगा। जबकि सूर्य आज से कर्क राशि में आकर संचार कर रहे हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से आज ग्रह योगों में बड़ा बदलाव हुआ है जिसका शुभ भाव कई राशियों पर दिखेगा। आइए जानें आपके लिए आज का दिन शिवपुत्र गणेशजी के आशीर्वाद से कैसा रहने वाला है।

मेष राशि : मिलेंगे शुभ परिणाम

##Today 17 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 17 जुलाई 2022 : ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि वालों को आज शुभ परिणाम की प्राप्ति संभव है। आप सकारात्मक सोच रखेंगे। आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे। यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। हेल्‍दी विकल्पों को चुनने से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि : आज विशेष सावधानी बरतें

##Today 17 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 17 जुलाई 2022 : ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्कृष्ट परिणामदायक है। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सतत प्रयास करने चाहिए। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ काम करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। सामाजिक तालमेल और प्रतिष्ठा बेहतर रहेगी। व्यवसाय विस्तार की योजना संभव है।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि : विवाह से बचें

##Today 17 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 17 जुलाई 2022 : ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि वाले आज आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त कर पाएंगे। कुछ नए परिचितों द्वारा धोखा खाने से बचने के लिए अपने विकल्पों को समझदारी से चुनें। व्यापारी वर्ग ग्राहकों से पैसे को लेकर वाद-विवाद करने से बचें। काम से जुड़ी हर छोटी बात पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आपको स्थिति को चतुराई से संभालना होगा।

आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क राशि : चीजें आपके पक्ष में होंगी

##Today 17 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 17 जुलाई 2022 : ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी। दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं। युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती हैं। खानपान पर विशेष ध्यान दें, इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी। दोस्त और परिवार आपको पूरा सहयोग देंगे।

भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

सिंह राशि : धन लाभ की संभावना

##Today 17 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 17 जुलाई 2022 : ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वालों के लिए आज धन की वृद्धि और व्यावसायिक स्थिति में उत्थान संभव है। आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपके रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपके परिवार के सदस्यों से बहस में उलझ सकते हैं। परिवार के छोटे सदस्य आपकी मदद को आगे आएंगे। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशि : विदेशी कनेक्शनों से होगा लाभ प्राप्त

##Today 17 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 17 जुलाई 2022 : ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि वालों का भाग्य आपके पक्ष में होगा। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आप एक नए उद्यम में प्रवेश करेंगे। विदेशी कनेक्शनों से बहुत लाभ प्राप्त होगा और एक नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है। साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। महिलाएं आज घर के काम में अधिक बिजी रहेगी। परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि : कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी सफलता

##Today 17 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 17 जुलाई 2022 : ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ की प्राप्ति भी संभव है। उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे। प्रेमिका को किसी रोमांटिक स्थान की सैर करवा सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक राशि : खत्म होंगी मुश्किलें

##Today 17 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 17 जुलाई 2022 : ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वालों का भाग्य साथ देगा। कठिनाइयां समाप्त होंगी और रुके हुए कार्य गतिशील होंगे। वित्तीय मामलों में आपके लिए व्यवस्थित काम करना फायदेमंद और लाभकारी होगा। पारिवारिक सदस्यों के मध्य पारस्परिक संबंध मधुर रहेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे। ससुराल से खुशखबरी मिलेगी।

भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि : उतार चढ़ाव वाला दिन

##Today 17 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 17 जुलाई 2022 : ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वालों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन अगर आपने जल्दबाजी में निर्णय लिए तो आपको नुकसान होगा। यात्रा हो सकती है जो मनोरंजक होगी और आनंद भी प्रदान करेगी। आज आप ऑनलाइन काफी शॉपिंग कर सकते हैं। लोभ में आकर कोई गैरकानूनी काम बिल्कुल न करें।

भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मकर राशि : सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी

##Today 17 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 17 जुलाई 2022 : ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि वाले धार्मिक विचारों वाले होंगे और कुछ पवित्र कर्म करेंगे, जिसके लिए आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

कुंभ राशि : सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे

##Today 17 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 17 जुलाई 2022 : ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि आज आप में से कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच – विचार के बाद ही लिया जाना चाहिए। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और आज कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित किए जा सकते हैं। आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यावसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी।

आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

मीन राशि : सुख व शांति भरा दिन

##Today 17 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 17 जुलाई 2022 : ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि वालों के लिए परिणाम आपके पक्ष में होंगे। काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा। व्यापार में पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत करें। आपका कोई करीबी आपको भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है।

भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

ज्योतिषमित्र चिराग दारूवाला ( पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts