Connect with us

Uncategorized

Today 14 December, मघा नक्षत्र के साथ चंद्रमा करेंगे सिंह राशि में संचार, कन्या समेत कई राशियों को फायदा

आज का राशिफल 14 दिसंबर दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है। जबकि आज मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बताती है कि मिथुन राशि वालों की चल रही परेशानी दूर होगी। कन्या राशि वालों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। देखिए आपके लिए आज सितारे क्या कहते हैं, कैसा बीतेगा आपका दिन बता रहे हैं ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला।

मेष राशिफल : आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें

Today 14 December, मघा नक्षत्र के साथ चंद्रमा करेंगे सिंह राशि में संचार, कन्या समेत कई राशियों को फायदा

मेष राशि वाले आज अगर मेहनत के साथ काम करेंगे तो दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप खरीद-फरोख्त से जुड़े कार्य कर रहे हैं तो आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपका व्यवहार आपको समाज में सम्मान दिलाएगा। युवा वर्ग को मेहनत के अनुरूप ही फल प्राप्त होगा और आपके कार्यों को सराहा जाएगा। बेवजह के खर्चों से बचें और आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें। घर को साफ-सफाई पर ध्यान दें, मेहमान आगमन के योग बन रहे हैं। कामकाज के दौरान अपने क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखें। घर का वातावरण व्यवस्थित हो सकता है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिफल : कार्य पूरे होने से मिलेगी राहत

Today 14 December, मघा नक्षत्र के साथ चंद्रमा करेंगे सिंह राशि में संचार, कन्या समेत कई राशियों को फायदा

वृषभ राशि वालों को आज कुछ कार्यों को पूरा होने से राहत मिलेगी, आमदनी के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। अपना कुछ समय निजी हित के कार्यों में भी लगाएं, यह आपके व्यक्तित्व को निखारेगा। कुछ जानकार लोगों के साथ बातचीत भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकती है। पारिवारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुछ शॉपिंग भी करेंगे। किसी रिश्तेदार से विवाद होने की आशंका बन रही है इसलिए अपने क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण में रखें। बहसबाजी से रिश्ते खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला अकेले लेने से बचें। पारिवारिक वातावरण सुखद हो सकता है।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को सिंदूर भेट करें और दूर्वा चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल : संपत्ति के विवाद खत्म होंगे

Today 14 December, मघा नक्षत्र के साथ चंद्रमा करेंगे सिंह राशि में संचार, कन्या समेत कई राशियों को फायदा

मिथुन राशि वाले आज लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और आपके प्रयास सफल भी होंगे। घर के किसी बड़े-बुजुर्ग के आशीर्वाद से पिछले काफी दिनों से चला आ रहा संपत्ति का विवाद खत्म हो जाएगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति के लिए केवल योजनाएं बनाने में समय बर्बाद न करें, उन योजनाओं को शुरू करना भी जरूरी है। आज परिवार में बातचीत को थोड़ा नरम रखें, बच्चों की समस्याओं को सुनें और उनका समाधान के लिए आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में अपने कार्य कौशल को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी की पूजा-अर्चना करें और मोदक का भोग लगाएं।

कर्क राशिफल : व्यापारिक मामलों में रहे सतर्क

Today 14 December, मघा नक्षत्र के साथ चंद्रमा करेंगे सिंह राशि में संचार, कन्या समेत कई राशियों को फायदा

कर्क राशि वाले अगर समय पर सभी कार्यों को करेंगे तो सही फल भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज अपनी योग्यता और प्रतिभा को सही दिशा में लगाएं। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने का समाचार मिल सकता है। किसी रिश्तेदार से धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा कुछ गलतफहमी हो सकती है। मकान की मरम्मत या खरीदने से जुड़ी कोई योजना बना रहे हैं तो पहले सोच विचार कर लें। व्यापारिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। घर में किसी कारणवश तनाव की स्थिति बन सकती है। कामकाज के समय सेहत के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें और गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें।

सिंह राशिफल : संपत्ति विवाद सुलझेगा

Today 14 December, मघा नक्षत्र के साथ चंद्रमा करेंगे सिंह राशि में संचार, कन्या समेत कई राशियों को फायदा

सिंह राशि वालों का घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और किसी रिश्तेदार के आने से मन भी प्रसन्न रहेगा। भूमि व संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपसी बातचीत से सुलझा लेंगे तो फायदे में रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी कुछ योजनाएं पूरी करेंगे और उसके लिए भागदौड़ करनी पड़ सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है, जिससे आपका बजट भी बिगड़ सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में सतर्क रहेंगे तो चीजें नॉर्मल रहेंगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को हरी घास खिलाएं।

कन्या राशिफल : शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न होगा मन

Today 14 December, मघा नक्षत्र के साथ चंद्रमा करेंगे सिंह राशि में संचार, कन्या समेत कई राशियों को फायदा

कन्या राशि वालों को आज अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़े किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें और गलत बातों पर ध्यान न दें अन्यथा विवाद हो सकता है। अचानक से कुछ खर्चे आ सकते हैं लेकिन पहले अपनी आर्थिक स्थिति को देखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गरीब व भूखे लोगों को भोजन कराएं।

तुला राशिफल : व्यापार में रिस्क न लें

Today 14 December, मघा नक्षत्र के साथ चंद्रमा करेंगे सिंह राशि में संचार, कन्या समेत कई राशियों को फायदा

तुला राशि वालों के आज मित्रों के संपर्कों के माध्यम से कई कार्य पूरे होंगे। व्यस्त कार्यक्रम के अलावा आप कुछ निजी कार्यों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। किसी भी कार्य को सहजता से पूरा करने का प्रयास करेंगे तो लाभकारी परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारिक यात्रा की योजना आज बन सकती है, लेकिन उसका कोई ज्यादा लाभ नहीं मिल पाएगा। बेहतर होगा इस योजना से बचें। कोई भी निर्णय को लेते समय उसके लाभ-हानि पर अच्छी तरह विचार कर लें। पारिवारिक बिजनस को लेकर किसी भी तरह का रिस्क न लें अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक रिश्ता रहेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश के साथ माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक राशिफल : मिलेगा शुभ समाचार

Today 14 December, मघा नक्षत्र के साथ चंद्रमा करेंगे सिंह राशि में संचार, कन्या समेत कई राशियों को फायदा

वृश्चिक राशि वालों को आज काफी दिनों बाद शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न भी रहेगा। काफी दिनों से किया जा रहा कोई कार्य आज पूरा होगा और उसका फायदा भी मिलेगा। घर के बड़ों के अनुभव और मार्गदर्शन का पालन करेंगे तो फायदे में रहेंगे। हालांकि संतान के कार्यों को लेकर चिंता बनी रहेगी। लोगों के सामने अपनी सफलता का प्रचार न करें और अपने अहं पर नियंत्रण रखें। जमीन-जायदाद से जुड़ा किसी भी तरह का कर्ज लेने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। व्यावसायिक मामलों में आज किसी भी तरह का महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें।
आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

धनु राशिफल : जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

Today 14 December, मघा नक्षत्र के साथ चंद्रमा करेंगे सिंह राशि में संचार, कन्या समेत कई राशियों को फायदा

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। सही समय पर सही समाधान मिलने से ऊर्जावान महसूस करेंगे। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक विषयों में रुचि में बढ़ेगी और बढ़-चढ़कर कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, जिससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। किसी की सलाह पर भरोसा करने से पहले हर स्तर पर पूरी तरह जांच-पड़ताल कर लें। बीमा या शेयर बाजार आदि से जुड़े कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी भी समस्या में जीवनसाथी और परिवार के लोगों से सलाह लेंगे तो फायदे में रहेंगे। कुछ नकारात्मक गतिविधियों वाले लोग आपका मनोबल और आत्मविश्वास कमजोर करने की कोशिश कर सकते हैं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और मां दुर्गा के दर्शन करें।

मकर राशिफल : शुभ समाचार से परिवार में आएगी खुशी

Today 14 December, मघा नक्षत्र के साथ चंद्रमा करेंगे सिंह राशि में संचार, कन्या समेत कई राशियों को फायदा

मकर राशि राशि वाले आज जल्दबाजी में कार्य करने से बचें वरना जल्द सफलता पाने की होड़ में नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र के कार्यों को सहकर्मियों की मदद से सहजता से पूरा करते रहेंगे। अचानक से कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, वे भी बड़ों के सहयोग से सुलझ पूरे हो जाएंगे। साथ ही कोई अटका हुआ भुगतान भी मिल सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में किसी सौदे को अंतिम रूप देते समय समझदारी की आवश्यकता होती है। जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशिफल : आज परिवार पर थोड़ा ध्यान दें

Today 14 December, मघा नक्षत्र के साथ चंद्रमा करेंगे सिंह राशि में संचार, कन्या समेत कई राशियों को फायदा

कुंभ राशि वाले आज पिछली गलती से सीख कर वर्तमान को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा संतुलन बनाकर चलेंगे तो सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। माता की मदद से भाइयों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। इस समय बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखें। गलत कार्यों में समय बर्बाद करने के बजाय अपने परिवार पर ध्यान दें। व्यापारी नए कार्यों से जुड़ी कुछ व्यापारिक योजनाएं बनाएंगे, जिनको लागू करने में सफलता मिलेगी। यदि आज आप यात्रा कर रहे है तो अपने सामान का खुद से थोड़ा ध्यान रखें।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को 21 दूर्वा की गांठ चढ़ाएं।

मीन राशिफल : आज अपना समय बर्बाद न करे

Today 14 December, मघा नक्षत्र के साथ चंद्रमा करेंगे सिंह राशि में संचार, कन्या समेत कई राशियों को फायदा

मीन राशि वाले आज जितनी मेहनत से काम करेंगे, उतनी ही सफलता मिलेगी। आज का अधिकांश समय धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। किसी बड़े व बुजुर्ग की सलाह आपके लिए उचित मार्गदर्शन करेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार से अनबन की स्थिति बन सकती है। रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज जरूर करें। दोस्तों और ऑनलाइन गतिविधियों के साथ ज्यादा समय बर्बाद ना करें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर अधिक ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर अनबन हो सकती है।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाएं।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts