Connect with us

Uncategorized

गंगाेलीहाट में खाई में गिरी जीप, महिला की मौत, चालक और मालिक सहित तीन घायल

गंगोलीहाट : Gangolihat accident news पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट से चौरपाल जा रही एक मैक्स जीप गंगोलीहाट से 13 किमी दूर कुनारू बैंड के निकट अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में सवार एक महिला की मौत हो गई । जीप चालक और मालिक सहित तीन लोग घायल हो गए । दुर्घटना में मृतका चालक की पत्नी है।

सोमवार दिन में एक मैक्स संख्या यूके 05टीए 0467 गंगोलीहाट से सवारियां लेकर चौरपाल को जा रही थी। जीप गंगोलीहाट-पव्वाधार-चौरपाल मार्ग पर 13 किमी दूर कुनारु बैंड के निकट सड़क से पलट कर लगभग पचास मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में चाालक सहित चार सवारियां सवार थी । जिसमें ममता जोशी 33 वर्ष पत्नी दिनेश चंद्र जोशी निवासी पोखरी बायल की मौके पर ही मौत हो गई ।

वाहन में सवार तीन अन्य लोग जीवन सिंह 42 वर्ष पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम अनरगांव वाहन स्वामी, दिनेश चंद्र जोशी 36 वर्ष पुत्र भगवती प्रसाद जोशी चालक निवासी बोयल और राजन सिंह 36 वर्ष पुत्र दीवान सिंह निवासी सुगड़ी गंगोलीहाट घायल हो गए । जीप के खाई में गिरते ही आसपास के गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य चलाया। दुर्घटना की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी ।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मदन बिष्ट, जवान प्रकाश चंद,राजीव वर्मा , आन सिंह 108 चिकित्सा वाहन के साथ मौके पर पहुंचे तीनों घायलों को 108 वाहन से सीएचसी गंगोलीहाट पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नसीमा बानो ने बताया कि जीवन सिंह के पैरों में अधिक चोट होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर करने की कार्यवाही की जा रही है। दो अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

मृतका के शव का एसआइ नीलम महरा ने पंचनामा भरा। विधायक फकीर राम टम्टा की पहल पर महिला के शव का गंगोलीहाट में भी पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतका की तबीयत खराब थी और सोमवार को अपने चालक पति के साथ अस्पताल में उपचार के लिए आई थी । उपचार के बाद घर लौटते समय रास्ते में मौत हो गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts