Connect with us

Uncategorized

ये है दुनिया की सबसे लंबी कार, गाड़ी की छत पर उतर सकता है हेलीकॉप्टर!

दुनिया में कई तरह की कार आपने देखी होगी. कुछ कार बुलेट प्रूफ होते हैं. कुछ में कोई और आकर्षक फीचर होता है. लेकिन आज हम आपको जिस कार के बारे में बताने जा रहे हैं वो इन सभी कारों से अलग और ख़ास है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकन ड्रीम (American Dream) नाम के कार की. ये कार दुनिया की सबसे लंबी कार (Longest Car In World) की लिस्ट में शामिल है. 100 फीट लंबी इस कार में इतनी जगह है कि इसके अंदर एक स्विमिंग पूल के अलावा एक हेलीपैड (Car With Swimming Pool) भी है. जी हां, 26 चक्कों पर चलने वाली इस कार में खुद का एक हेलीपैड भी है.

पहले से ही गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड्स (Guinness World Record) में शामिल अमेरिकन ड्रीम ने अब अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है. इस कार की लंबाई बढ़ाकर सौ फीट कर दी गई है. साथ ही ये डेढ़ इंच चौड़ी है. इस कार में कुल 26 चक्के हैं. साथ ही एक स्विमिंग पूल और हेलीपैड है. कहा जाता है कि इस कार के अंदर एक बार में कुल 75 लोग बैठ सकते हैं. अमेरिकन ड्रीम को 1986 में कार कस्टमाइजर जय ओहरबर्ग ने बनाया था. कैलिफोर्निया में रहने वाले जय ने इसे जब बनाया था तब इसकी लंबाई 60 फ़ीट थी.

ये है दुनिया की सबसे लंबी कार, गाड़ी की छत पर उतर सकता है हेलीकॉप्टर!

कई फिल्मों का बन चुका है हिस्सा
अमेरिकन ड्रीम अब सौ फीट का हो चुका है. इस कार को आपने कई हॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा. अब ये कार न्यूजर्सी के एक वेयरहाउस में है. समय के साथ इस कार को मेंटेन करने में दिक्कत आने लगी. इसके बाद एक समय के लिए इसे कबाड़ मान लिया गया था. लेकिन उसके बाद माइकल मन्निंग, जो न्यूयॉर्क के एक म्यूजियम के मालिक है ने इसे रिस्टोर करने का फैसला किया. कार के बारे में माइकल ने बताया कि उन्होंने जब इसे न्यूजर्सी में देखा था तब ये कबाड़ा थी. इसकी खिड़कियां टूट गई थी, टायर में हवा नहीं थी लेकिन फिर भी इससे प्यार हो गया. इसलिए इस कार को रिस्टोर करने का फैसला किया गया.

ये है दुनिया की सबसे लंबी कार, गाड़ी की छत पर उतर सकता है हेलीकॉप्टर!

बनाने में खर्च हुए काफी पैसे
माइकल के मुताबिक़, इस कार को रिस्टोर करने में काफी पैसे लगे हैं. जब उसके म्यूजियम की लीज खत्म हो गई तो पैसों की जरुरत के लिए उसने कार को ebay पर बेच दिया, इसे 2019 में फ्लोरिडा के Dezerland Park Car Museum and Tourist Attractions के मालिक माइकल डेज़र ने खरीदा. बाद में मन्निंग ने डेजर के साथ मिलकर कार को रिस्टोर किया और इसमें कई नए फीचर्स जोड़े. कार के टायर बदले गए, हेलीपैड को फिर से बनाया गया और पूल की मरम्मत की गई. अब ये कार चकाचक हो कर लोगों का ध्यान खींच रही है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts