Connect with us

Uncategorized

थल की युवती की फर्जी आई बना आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला धारचूला का युवक हरियाणा से गिरफ्तार

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के धारचूला के एक युवक ने सोशल मीडिया (इन्स्टाग्राम) पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो भेजने शुरू कर दिए। इतनी ही नहीं वह सोशल साइट्स अभद्र टिप्पणी भी करने लगा। युवती के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पिथौरागढ़ पुलिस ने युवक को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 10 जून को थल निवासी एक युवती द्वारा थाना थल में तहरीर दी गई कि एक व्यक्ति द्वारा इन्स्टाग्राम पर उक्त युवती की फर्जी आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो वॉयरल कर अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर थाना थल में धारा- 354 (D) भा0द0वि0 व 67 IT Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट, हिमांशु पंत द्वारा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स, सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में इस प्रकरण में अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा साइबर सैल की मदद से घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त, नरेन्द्र सिंह धामी पुत्र जगत सिंह धामी, निवासी- रांथी मकनधार धारचूला जिला पिथौरागढ़, हाल निवासी हरियाणा को रांवर थाना मधुवन, करनाल हरियाणा से पकड़कर धारा- 41(क) सीआरपीसी का नोटिस तामील किया गया।

टीम में शामिल हिमांशु पंत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट,हीरा सिंह डांगी थानाध्यक्ष थल, उपनिरीक्षक प्रियंका इजराल प्रभारी साइबर सैल,
बृजेश नयाल- थाना थल, कांस्टेबल मनोज कुमार साइबर सैल, विपिन ओली- साइबर सैल, गीता पवार- साइबर सैल शामिल थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts