Connect with us

Uncategorized

Today 15 December वृष राशि के लिए शुभ लाभ का योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

आज का राशिफल, गुरुवार 15 दिसंबर के दिन चंद्रमा का संचार सिंह राशि में रहेगा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। इसके साथ ही आज प्रीति और आयुष्मान योग का प्रभाव रहेगा। इन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से बीच आज का दिन वृष राशि के लोगों के लिए सुखद और कई मामलों में शुभ रहेगा। देखिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा बता रहे हैं ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला।

मेष राशि: कुछ उलझन सामने आएगी

Today 15 December वृष राशि के लिए शुभ लाभ का योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

मेष राशि के लोगों के लिए आज ग्रहों की स्थिति बहुत ही संतोषजनक रहने वाली है। सकारात्मक रहकर आप किसी भी स्थिति में सही संतुलन बनाए रख पाएंगे। साथ ही आज आप अपने परिवार के साथ समय बिताकर बहुत ही तरोताजा महसूस करेंगे। यदि आज आप में से किसी ने वादा किया है तो उसे पूरा करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई आपके सहज स्वभाव का फायदा न उठा ले। फिलहाल, अपने बच्चों का मनोबल बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाएं लागू होंगी और कुछ उलझन भी सामने आएगी। पारिवारिक जीवन बहुत ही सुखद रहने वाला है। अपनी सेहत का ख्याल रखें आपको सर्दी खांसी की समस्या हो सकती है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

वृषभ राशि: विवेक और समझ से काम लें

Today 15 December वृष राशि के लिए शुभ लाभ का योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको अपने मित्रों, परिवार और समाज से उचित सम्मान मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए समय अनुकूल है। फिलहाल, किसी भी तरह का दस्तावेज परेशानी का कारण बन सकता है। आपको सलाह है कि अपने विवेक और समझ से काम लें। फिलहाल, अपना काम निकालने के लिए व्यावसायिक बुद्धि का प्रयोग करें। किसी भी बात पर बहस करने से समय बर्बाद न करें। कार्यक्षेत्र में लिया गया कोई ठोस फैसला आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। घर परिवार में कुछ बातों को इग्नोन करना सीखें।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।ADVERTISING

मिथुन राशि: गलतियों पर आत्म चिंतन करें

Today 15 December वृष राशि के लिए शुभ लाभ का योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

सितारों की चाल के अनुसार, मिथुन राशि के लोग आज अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने भीतर काफी सकारात्मक महसूस कर सकते हैं। खास लोगों के आसपास रहने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। साथ ही आज आप अपने भविष्य को लेकर योजनाएं भी बना सकते हैं। आज अपने छोटी से छोटी गलतियों पर आत्म चिंतन करें साथ ही कोशिश करें की आप इसे दोबारा न दोहराएं। यदि आप किसी के साथ साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। काम के साथ-साथ आप घर और परिवार के लिए भी समय निकाल सकते हैं।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

कर्क राशि: समाधान खोजने का प्रयास करेंगे

Today 15 December वृष राशि के लिए शुभ लाभ का योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

कर्क राशि के लोग आज जीवन के महत्व को बहुत ही गंभीरता से समझेंगे। यदि आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं तो उसके लिए समय काफी अनुकूल साबित होगा। लापरवाही करने से बचें वरना आपका निजी कार्य बाधित हो सकता है। साथ ही आज आपका किसी के साथ रिश्ता थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। समस्याओं से डरने के बजाए उनका समाधान खोजने का प्रयास करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। फिलहाल, बाहरी गतिविधियों में अपने ज्यादा समय बर्बाद न करें। इस राशि के सिंगल लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत के लिहाज से देखें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

सिंह राशि: हरकतों को नजरअंदाज न करें

Today 15 December वृष राशि के लिए शुभ लाभ का योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

सिंह राशि के लोगों के लिए फिलहाल, घर के रखरखाव या परिवर्तन से संबंधित योजनाओं को शुरू करने का समय सही है। आज आप किसी महत्वपूर्ण विषय पर अपने किसी करीबी मित्र से चर्चा कर सकते हैं। आज अपने विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें। साथ ही गलत बातों पर गुस्सा होने की बजाय समझदारी से अपनी प्रतिक्रिया दें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो स्थिति बिगड़ सकती है। घर के बुजुर्गों को इस समय उचित देखरेख की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियों में धीरे-धीरे सुधार होने वाला है।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल अर्पण करें और दिया जलाएं।

कन्या राशि: लेन-देन में सावधानी बरतें

Today 15 December वृष राशि के लिए शुभ लाभ का योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत अच्छी रहेगा। जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर दिखाई देगा। साथ ही आज खुद को जितना हो सके नकारात्मक बातों से दूर रखें। ऐसा करना परिवार के सदस्यों को भी खुशी देगा। आसपास के लोगों की हरकतों को नजरअंदाज न करें। ये लोग आपके खिलाफ कोई अफवाह फैला सकते हैं। यदि आपका कर्ज से जुड़ा कोई लेन-देन चल रहा है तो थोड़ा सावधानी बरतें। व्यापार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान किसी राजनीतिक संपर्क के माध्यम से हो सकता है। जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्यों की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

तुला राशि: आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा

Today 15 December वृष राशि के लिए शुभ लाभ का योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

तुला राशि के जातकों को अपने किसी निकट संबंधी या विवाह तय होने की शुभ सूचना मिल सकती है। जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आज अनुभवी व्यक्तियों की संहति में रहने से आपको अच्छा अनुभव ही होगा। इतना ही नहीं आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। फिलहाल, अपने घर का उचित और संयमित वातावरण बनाकर रखना बेहद जरूरी है। आपकी कुछ योजनाएं विफल हो सकती हैं। इससे निराश न हो जाएं। आज बिजनेस के ज्यादातर काम फोन और कॉन्टैक्ट्स के जरिए पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में छोटी बड़ी नकारात्मक बातों को महत्व न दें।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

वृश्चिक राशि: बदलाव को खुले दिल से स्वीकार करें

Today 15 December वृष राशि के लिए शुभ लाभ का योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों की बदलती चाल उनके जीवन में कई बदलाव लेकर आएगी। इस बदलाव को खुले दिल से स्वीकार करें। यह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आज आपको किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया जा सकता है। अपने विचारों को सही ढंग से व्यक्त करने से आपको सम्मान मिलेगा। इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात आपकी दिनचर्या पर हावी न हो। कुछ समय बच्चों के साथ भी बिताएं। इससे आपको खुशी मिलेगी और बच्चों का मनोबल भी बढ़ेगा। फिलहाल, अपनी आधिकारिक फाइल और कागजात को पूरी तरह से व्यवस्थित रखें।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। ऊं नम: शिवाय का जप करें।

धनु राशि: कार्यों में दृढ़ और चौकस रहें

Today 15 December वृष राशि के लिए शुभ लाभ का योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

धनु राशि के लोगों को आज करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अपने सभी कार्यों में दृढ़ और चौकस रहें। आर्थिक तौर पर भी आज का दिन आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाला रहेगा। रचनात्मक और दिमागी गतिविधियों में भी अच्छा समय व्यतीत होगा। दिनचर्या को व्यवस्थित रखना भी जरूरी है। फिलहाल, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। ध्यान रखें कि जैसे-जैसे पैसा आएगा, खर्चे भी बढ़ते जाएंगे। गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें वरना काम में बाधा आ सकती है।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को शमी पत्र अथवा दुर्वादल अर्पित करें।

मकर राशि: नकारात्मक कमियों को पहचानें

Today 15 December वृष राशि के लिए शुभ लाभ का योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

मकर राशिवालों के सभी काम आज ठीक प्रकार से पूरे होने की संभावना है। आज घर के रखरखाव में भी आपकी विशेष रुचि रहेगी। आराम करने के लिए कुछ समय अकेले बिताएं। कुछ समय अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए बिताएं। फिलहाल, अपनी नकारात्मक कमियों को पहचानें और उन्हें सुधारने का प्रयास करें। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय प्रतिकूल हो सकता है। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग आपके मुश्किल समय में आपके काम आएगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि: समय को सोच-समझकर व्यतीत करें

Today 15 December वृष राशि के लिए शुभ लाभ का योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

सितारों की चाल के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम दिलाने वाला रहेगा। इसके लिए आपको अधिक प्रयास और विचार करना होगा। युवा वर्ग अपनी कुछ दुविधाओं से छुटकारा पाकर राहत महसूस करेंगे। बस कोई भी फैसला लेने से पहले ठीक से विचार-विमर्श करने की जरूरत है। नजदीकी संबंधों को लेकर आपके भीतर संदेह और भय जैसी स्थिति बन सकती है। निजी जीवन से जुड़े किसी भी काम में इस समय रुचि न लें। इस समय को सोच-समझकर व्यतीत करें। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े कार्य शुरू हो सकते हैं।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

मीन राशि: उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा

Today 15 December वृष राशि के लिए शुभ लाभ का योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

मीन राशि वाले आज सामाजिक सेवा संगठन और धार्मिक गतिविधियों में अच्छा रहने वाला है। आज आप धार्मिक गतिविधियों में अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। अहंकार और अति आत्मविश्वास पर काबू रखें। गलत खर्चों पर काबू रखें क्योंकि अचानक से कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं। अपने निजी कार्यों को इस समय स्वयं ही पूरा करने का प्रयास करें। व्यावसायिक गतिविधियों में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। घर का वातावरण मधुर बना रहेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं। 

– चिराग दारूवाला द्वारा – ज्योतिष बेजन दारुवाला के पुत्र

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts