Connect with us

Uncategorized

संजय राउत के ट्वीट ने महाराष्ट्र का सियासी तापमान फिर बढ़ाया…..तलाशे जाने लगे मायने….

खबर शेयर करें -

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब शिवसेना नेता संजय राउत के एक ट्वीट ने आज महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने आज उद्धव ठाकरे, प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है जिसके बाद से कई अटकलें लगने लगी हैं। दरअसल, राउत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब नही कोई बात खतरे की… अब सभी को सभी से खतरा है। हालांकि इस ट्वीट में वे कहना क्या चाह रहे हैं यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

संजय राउत के ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इस ट्वीट से एक संकेत यह है कि शिवसेना आने वाले समय में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। यानी कि शिवसेना या तो भाजपा के साथ समझौता कर लेगी या फिर नए स्तर से अपनी शुरुआत करेगी। वहीं दूसरे संकेत की बात करें तो यह महाविकास अघाड़ी के भविष्य को लेकर भी हो सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts