Connect with us

Uncategorized

प्रयागराज से दौड़ लगाकर पांच दिन में लखनऊ पहुंची दस वर्षीया काजल को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा तोहफा

 प्रयागराज से पांच दिन में दौड़ लगाकर लखनऊ पहुंची दस वर्षीया काजल निषाद ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दस वर्षीया बालिका का हौसला बढ़ाने के साथ ही प्रयागराज में उसको मुफ्त में खेल का प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश देने के साथ एक ट्रैक सूट भी भेंट किया।

प्रयागराज निवासी दस वर्षीय काजल बिंद लम्बी दूरी की धाविका है। उसको वहां पर अभ्यास का समुचित मौका नहीं मिल पा रहा है। लम्बे समय से मौका पाने का इंतजार कर रही काजल बिंद ने इतनी लम्बी दूरी की दौड़ लगा दी कि उसकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हो गई। पांच दिन में दो सौ किलीमीटर की दूरी तय कर काजल शुक्रवार को दिन में लखनऊ पहुंची थी और शनिवार को मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर बुला लिया।

प्रयागराज से दौड़ लगाकर पांच दिन में लखनऊ पहुंची दस वर्षीया काजल को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री ने भेंट करने के बाद काजल ने कहा कि मैं यहां पांच दिन में पहुंची हूं और मुख्यमंत्री से मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा है। प्रयागराज में खेल संसाधन मुहैया कराने की मांग नहीं पूरी होने पर प्रयागराज से काजल बिंद पैदल ही सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंची थीं। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद काजल काफी खुश थी। मुख्यमंत्री ने काजल को एक ट्रैक सूट भी दिया और कहा कि काजल बिंद का एडमिशन प्रयागराज के स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया जाए। जहां उन्हें एडवांस ट्रेनिंग की सुविधा दी जाएगी। काजल बिंद प्रयागराज के मांडा के छोटे गांव ललितपुर में रहती है।

प्रयागराज से दौड़ लगाकर पांच दिन में लखनऊ पहुंची दस वर्षीया काजल को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा तोहफा

काजल प्रयागराज में आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन में भी भाग ले चुकी है। यह मैराथन 42 किलोमीटर की होती है। इस दौड़ को उसने चार घंटा 22 मिनट में पूरा कर 14वां स्थान प्राप्त किया था। इससे पहले भी काजल ने प्रयागराज से नई दिल्ली के इंडिया गेट तक की करीब 720 किमी की यात्रा भी पैदल पूरी की थी।  

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts