Connect with us

Uncategorized

राज्य को मिलेगी पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आज आठ मंत्री शपथ लेंगे। सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, सुबोध उनियाल के मंत्री बनाए जाने की पुष्टि हो गई है। इसी के साथ उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला स्पीकर बनाई गई हैं। रितु खंडूरी प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनेंगी।
युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में कुछ नया दिख सकता है। सियासी जानकारों का मानना है कि युवा और नए चेहरों के साथ अनुभवी चेहरों का मिश्रण टीम धामी की खासियत बनेगी। सरकार से संगठन में भेजे गए वरिष्ठ विधायक मदन कौशिक की भी मंत्रिमंडल में वापसी की संभावना है। बताया गया है कि सतपाल महाराज, रेखा आर्य, धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, चंदन रामदास, गणेश जोशी, प्रेम चंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेंगे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts