Connect with us

Uncategorized

सपा में जाएंगे रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक!

लखनऊ से सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में जा सकते हैं। भाजपा से विधानसभा का टिकट नहीं मिलना इसके पीछे की वजह बताई जा रही है। रीता बहुगुणा जोशी ने हाल ही में कहा था कि मेरा बेटा १२ साल से बीजेपी में काम कर रहा है. ऐसे में उसने टिकट मांगा है। यह उसका अधिकार भी है। उन्होंने कहा था, अगर पार्टी उनके बेटे को टिकट देती है, तो वे सांसद पद से इस्तीफ ा देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ये बात उन्होंने बीजेपी नेतृत्व को भी बता दी है।
सपा के प्रवक्ता फ खरुल हसन चांद ने दावा किया है कि आज शाम ४ बजे समाजवादी पार्टी के लखनऊ के महत्वपूर्ण नेताओं को पार्टी दफ्तर बुलाया गया है और रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक आज शाम समाजवादी पार्टी जॉइन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दलबदल के बीच लंबे वक्त से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की भी नाराजगी की चर्चा है। दरअसल, रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि उनके बेटे ने लखनऊ कैंट से टिकट मांगा है। हालांकि, इस सीट से अपर्णा यादव समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता उम्मीदवारी ठोक रहे हैं। ऐसे में बीजेपी के लिए ये सीट सिर दर्द बनी हुई है।
रीता जोशी ने कहा था, अगर पार्टी ने नियम बनाया है कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा। ऐसे में अगर मेरे बेटे को लखनऊ कैंट से टिकट मिलता है, तो मैं सांसद पद से इस्तीफ ा देने के लिए तैयार हूं। न ही मैं २०२४ में लोकसभा चुनाव लड़ूंगी। उन्होंने कहा, मैं ये पहले ही ऐलान कर चुकी हूं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts