Connect with us

Uncategorized

एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी

मुंबई के कांदिवली में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक ही परिवार के 4 लोग अस्पताल में मृत पाए गए। यह देखकर सब लोग हैरान रह गए। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कांदिवली एरिया में उस वक्त सब लोग हैरान रह गए, जब पता चला कि एक ही परिवार के 4 सदस्य इलाके के एक अस्पताल में मृत पाए गए हैं। यह सुनकर घटनास्थल के आसपास भीड़ लगनी शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार, उनको सूचना मिली कि देना बैंक जंक्शन पर कोई वारदात हुई है। सूचना पाकर कांदिवली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इलाके स्थित परिसर की तलाशी लेने पर अस्पताल की दूसरी मंजिल पर दो महिलाओं के शव खून से लथपथ मिले। वहीं पहली मंजिल पर दो व्यक्ति फांसी पर लटके मिले। मृतकों की पहचान किरण दलविक, मुस्कान दलविक, भूमि दलविक और शिवदयाल सेन के तौर पर हुई है।
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर चार सुसाइड नोट मिले हैं। शवों को शताब्दी अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts