Connect with us

Uncategorized

नैनीताल की झील में अज्ञात महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

नैनीताल। नैनीताल में पाषाण देवी मंदिर के समीप एक अज्ञात महिला का शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने नाव चालकों की मदद से महिला का शव झील से बाहर निकाल लिया। देर शाम तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को लगभग 11 बजे ठंडी सड़क में टहलते हुए राहगीरों ने झील में महिला के एक शव को तैरते देखा। झील में शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को नाव चालकों की मदद से झील से निकाल लिया। देर शाम तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार महिला को हल्द्वानी से किसी वाहन से तल्लीताल डाँठ में उतरते देखा गया था। जिसके बाद महिला पाषाण देवी मंदिर पहुंची और फिर झील में कूद गई। पुलिस महिला की शिनाख्त के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल शव मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका की शिनाख्त व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts