Connect with us

Uncategorized

पूर्व सीएम हरीश रावत की सीट बदली, अब नैनीताल जिले की लालकुआं सीट से लड़ेंगे चुनाव

देहरादून। कांग्रेस ने पहले घोषित प्रत्याशियों की सूची में बड़ा बदलाव किया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत नैनीताल जिले की लाल कुआं सीट से चुनाव लड़ेंगे। पहले उन्हें नैनीताल जिले की रामनगर सीट से टिकट दिया गया था। रामनगर सीट से पहले अब पूर्व सांसद महेंद्र पाल को टिकट दिया गया है।

पहले उन्हें नैनीताल जिले की कालाढूंगी सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। कालाढूंगी से अब महेश शर्मा को मैदान में उतारा गया है। पूर्व विधायक रणजीत रावत अल्मोड़ा जिले की सल्ट से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। नैनीताल की लालकुआं सीट पर पहले संध्या डालाकोटी को टिकट दिया गया था, उन्हें मैदान से हटा लिया गया है।रामनगर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को टिकट देने का पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत विरोध कर रहे थे। पार्टी हाईकमान ने हस्तक्षेप कर यह निर्णय लिया है। पार्टी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक संशोधित सूची कुछ देर बाद जारी की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने पार्टी के इस निर्णय की पुष्टि की है।

ज्योति रौतेला को बनाया प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस ने ज्योति रौतेला को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। बता दे कि सरिता आर्य के पार्टी छोड़ने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। वहीं, कमलेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ट और मनोरमा डोबरियाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामित किया है।

ओमगोपाल ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली

ओमगोपाल ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली। आज बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ओमगोपाल को प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। ओमगोपाल को नरेंद्रनगर से कांग्रेस प्रत्याशी बनाएगी।

किशोर उपाध्याय थाम सकते हैं भाजपा का दामन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थाम सकते हैं। चर्चा है कि वे गुरुवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा कि पार्टी उन्हें टिहरी से टिकट दे सकती है। कांग्रेस ने हाल में ही उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। तब से ही उनके भाजपा में जाने की चर्चा होती आ रही है, लेकिन उपाध्याय इससे इन्कार करते आए हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts