Connect with us
यमुनोत्री हाईवे के पास रविवार को एक बाइक के खाई में गिरने से बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई।

Uncategorized

गढ़वाल से आई दुखद खबर: गहरी खाई में समाई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से सड़क हादसे की दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यमुनोत्री हाईवे के पास रविवार को एक बाइक के खाई में गिरने से बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। दोनों घायलों ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

पुलिस की मानें तो बाइक की गति ज्यादा थी जिस वजह से बाइक का नियंत्रण खो गया और वह खाई में जा गिरी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट के निकट एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो कर खाई में गिर गई। मोटर साइकिल सवार राना चट्टी से बड़कोट की तरफ आ रहे थे। बाइक सवारों की पहचान 35 वर्षीय कुलदीप और 40 वर्षीय सोहन के रूप में हुई है।

जिस बाइक पर सवार होकर दोनों आ रहे थे वह अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू किया।

पुलिस एंबुलेंस की मदद से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाई जहां उपचार के दौरान कुलदीप ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे गंभीर घायल 40 वर्षीय सोहन को प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन सोहन ने देहरादून जाते समय बर्निगाड़ के पास दम तोड़ दिया। हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है और उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts