Connect with us

Kasturi News

प्री मॉनसून बरसात से नैनीताल के पर्यटन में आई गिरावट, होटलों (Nainital Hotel Booking) के रेट धड़ाम से गिरे

Uncategorized

नैनीताल में होटल बुकिंग के रेट धड़ाम से गिरे, सस्ते हो गए महंगे कमरों के दाम

खबर शेयर करें -

नैनीताल: नैनीताल में मानसून की बौछारों के साथ पर्यटकों की आमद में कमी देखने को मिल रही है। तीव्र गर्मी में तो लोगों ने नैनीताल खूब घुमा, मगर अब गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने को आई हैं। ऐसे में अब पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। नैनीताल में महंगे कमरों के दाम अब कम होने लगे हैं।

भीमताल, भवाली व मुक्तेश्वर की ओर आने वाले पर्यटकों की संख्या में तो 50 फीसदी तक गिरावट आई है। ऐसे में तीन से चार हजार रुपये में मिलने वाले होटल के कमरे अब दो से ढाई हजार तक में मिल रहे हैं। बता दें कि मैदानी इलाकों में प्री मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है।

नैनीताल में एक हफ्ते से बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा स्कूलों अगला छुट्टियां भी अब खत्म होने जा रही हैं। इस कारण अब नैनीताल लेख ओर आने वाले पर्यटकों की संख्या भी 50 फीसदी तक गिर गई है । वहीं रूसी बाईपास में कम हो गए वाहन रूसी बाईपास में बीते हफ्ते तक रोज एक हजार तक वाहन पार्क किए जा रहे थे।

पर इन दिनों वाहनों की संख्या में तेजी से कमी हो रही है। शनिवार के वीकेंड पर रूसी बाईपास में केवल दो सौ वाहन पहुंचे। बता दें कि प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts