Connect with us

Uncategorized

गाड़ी में डाक सेवा लिखकर निकल गए शराब की तस्करी को, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

काशीपुर। शराब तस्करी के लिए तस्करों ने नया तरीका अपनाया है। इसके बाद भी पुलिस की पकड़ में आ जा रहे हैं। काशीपुर के कुंडा थाना पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि इन शराब तस्करों ने अपनी तस्करी वाली बोलेरो गाड़ी पर डाक पार्सल लिखवा रखा था, जिससे कि गाड़ी कहीं पकड़ी न जाए।
एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बीते रोज थाना कुंडा पुलिस ने जसपुर रोड पर शिवराजपुर पट्टी पुलिस चौकी के पास चैकिंग के दौरान बोलेरो गाड़ी संख्या एचआर 67 सी 3917 में सवार दो युवकों को धर दबोचा। जिनके कब्जे से बोलेरो कार में 40 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में दोनों शराब तस्करो ने अपने नाम 32 वर्षीय नीरज पुत्र महिपाल निवासी ग्राम-गवाणा, थाना भैंसवाल, जिला-सोनीपत ( हरियाणा) तथा 42 वर्षीय अंग्रेज सिंह पुत्र महासिंह, निवासी ग्राम-गवाणा, थाना भैंसवाल, जिला-सोनीपत ( हरियाणा) बताया। पूछताछ के दौरान नीरज व अंग्रेज सिंह ने बताया कि यह शराब वह चंडीगढ़ से सस्ते दामों में लाकर पर्वतीय क्षेत्र में बेचने के लिये जा रहे थे। जिससे उन्हें काफी मुनाफा हो जाता है। पूछताछ में पता चला कि यह गाड़ी उन्होंने पानीपत निवासी विवेक से किराये पर ली है। अभियुक्तों ने गाड़ी में पार्टीशन कर आगे की ओर केबिन बनाया हुआ था, जिसमें वह शराब छिपाकर ले जाते थे और पीछे डाले की ओर हम वह प्लास्टिक की क्रेटें रख देते थे, जिससे लोगों को शक न हो और हम डाक पार्सल लिखवाकर के आसानी से सभी चैक पोस्टों से गाड़ी निकाल लेते थे। बरामद शराब की कुल कीमत करीब चार लाख साठ हजार रुपए है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कुण्डा पुलिस ने धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts