Connect with us
जर्मन पुलिस का कहना है कि एक 51 वर्षीय व्यक्ति जो जंगल में बंधा हुआ छोड़ दिया गया था उसे बचा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि वह मदद के लिए चीख रहा था तब एक शिकारी और एक साइकिल चालक ने उसकी आवाज सुनी।

Uncategorized

जंगल में रस्सियों से बंधा मिला शख्स, पुलिस ने पूछा तो बताई हैरान कर देने वाली बात

बर्लिन। जर्मन पुलिस का कहना है कि एक 51 वर्षीय व्यक्ति जंगल में बंधा हुआ पाया गया। एक साइकिल चालक और एक शिकारी ने मदद के लिए उसकी चीखें सुनीं। आदमी पूरी तरह से कपड़ा पहना हुआ था और रस्सियों से बंधा हुआ था।

पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि व्यक्ति और महिला दोनों की मुलाकात आनलाइन हुई थे। दोनों के बीच बातचीत होने के बाद वे जंगल में गए, जहां महिला ने व्यक्ति के हाथों को बांध दिया। महिला एक गेम खेलना चाहती थी, लेकिन इसी बीच उसे एक फोन आया और वह व्यक्ति को छोड़कर अचानक जंगल से भाग गई।

पुलिस ने कहा, “51 वर्षीय पुरुष ने अधिकारियों से कहा कि ‘ऐसी स्थितियों के लिए’ उसके पास एक बॉक्स कटर था, लेकिन वह वहां तक पहुंचने में असमर्थ था। उसने महिला के बांधने की क्षमता को लेकर गलत आंकलन किया था।”

पुरुष को कोई नुकसान नहीं हुआ और उसने महिला की पहचान के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया।पुलिस ने सहायता प्रदान करने में विफलता और स्वतंत्रता के संभावित अभाव के संदेह में उसकी जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts