Connect with us

Uncategorized

भितरघात का जिन्न फिर बाहर, चुफाल बोले मेरी विधानसभा में भी भितरघात

देहरादून। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने सोमवार को पार्टी में भितरघात के मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में कह दिया कि भितरघात हर पार्टी में होता है। उनका कहना था कि भितरघात भाजपा में भी थोड़ा बहुत हुआ है, इसके खिलाफ पार्टी हाईकमान को भितरघातियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में तमाम सीटों पर भाजपा में भिरतघात हुआ है। कहा कि पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ता है, हालांकि भाजपा भितरघात से कहीं भी ज्यादा नुकसान की आशंका नहीं है। जब उनसे डीडीहाट खुद उनकी विधानसभा के बारे में भितरघात के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा में भी थोड़ा बहुत भितरघात हुआ है। पार्टी को ऐसे लोगों को चिन्हित करना चाहिए जो पार्टी के खिलाफ चुनाव में काम करते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts