Connect with us

Uncategorized

सिनेमाघर के मालिक को ही 13 करोड़ में बेच रहे थे सिनेमाघर, फर्जी दस्तावेज के साथ चार पकड़े

देहरादून। फर्जी दस्तावेज बनाकर छायादीप सिनेमाघर के मालिक को ही सिनेमाघर बेचते हुए पुलिस ने रंगेहाथ चार प्रापर्टी डीलरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने सिनेमाघर के मालिक के नाम से भूमि का एग्रीमेंट दो लोगों के नाम से बनाया। इसके बाद जमीन पर कब्जा करने वाले सत्तार खान से फर्जी समझौता नामा तैयार किया और संपत्ति के पूर्व के दाखिल खारिज आदि कागजात निकालकर 13 करोड़ में बेचने के फिराक में थे।
मामले की भनक लगने पर सिनेमाघर के मालिक ने पहले पुलिस को सूचित किया फिर खरीदार बनकर आरोपियों के पास पहुंच गया था। जहां पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी विद्याभूषण नेगी ने बताया कि नई दिल्ली के डिफ्रेंस कालोनी निवासी तनमीत सिंह ने बृहस्पतिवार को धारा पुलिस चौकी में तहरीर दी थी।
बताया कि उनका नेशविला रोड पर छायादीप नाम से सिनेेमा हॉल है। जिसकी देखरेख व कोर्ट पैरवी के लिए रकम सिंह को रखा है। दो-तीन दिन पहले रकम सिंह ने फोन कर सिनेमा हॉल बेचने के बाबत पूछा, जिस पर उन्होंने मना कर दिया था।
रकम सिंह ने बताया कि उनके नाम से किसी संदीप जैन व रविंद्र जैन ने 50 लाख की रजिस्टर्ड रसीद बनाई है, जिसमें सौरभ पोखरियाल और लक्ष्मीचंद गवाह बने हैं। कुछ लोग सिनेमा घर को बेचने के फिराक में हैं। बताया कि इसके बाद सिनेमाघर का मालिक तनमीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी और खरीदार बनकर आरोपियों के पास होटल पैसफिक पहुंच गया, जहां पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सिनेमाघर बेचने वाले चारों रविंद्र सिंह, संदीप कुमार जैन, लक्ष्मी चंद और सुधीर पोखरियाल को गिरफ्तार कर लिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts