Connect with us
नैनीताल से हैरान कर देने वाली खबर, घर-घर जाकर डिलीवरी करने वाले डिलीवरी ब्वॉय ने आधी रात में युवती को घर से भगाया

क्राइम

हैरान कर देने वाली खबर, आधी रात को लड़की भगा ले गया डिलिवरी ब्वॉय

खबर शेयर करें -

नैनीताल: इंसान की फितरत का कोई भरोसा नहीं है, यह खबर इस कथन को शत प्रतिशत सिद्ध करती है। अब नैनीताल के लाल कुआं में ही देख लीजिए। यहां आधी रात को एक युवक, एक लड़की को, आधी रात को घर से भगा कर ले गया। और आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि लड़की को भगाने वाला और कोई नहीं बल्कि डिलीवरी ब्वॉय था। आखिर यह किसने सोचा था कि घर घर में जाकर डिलीवरी करने वाला लड़का मासूम लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले जाएगा।

वहीं अब आरोप लग रहा है कि वह लड़की के परिजनों को फोन कर उनसे फिरौती के रुपए मांग रहा है। लड़की के परिजनों ने पुलिस को मामले की पूरी सूचना दी जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता क्षेत्र के कालिका मंदिर तिवारी नगर प्रथम निवासी लड़की को ऑनलाइन सामान के डिलीवरी करने के लिए गांव गांव घूमने वाला एक युवक 5 दिन पहले अपने वाहन में आधी रात को भगा कर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद: बैडमिंटन खिलाड़ी हल्द्वानी निवासी गीता नेगी का निधन, कुमाऊं विवि शिक्षक संघ ने शोक जताया

रात में तो किसी को पता नहीं लगा मगर सुबह जब उसके परिजनों ने उसे घर में नहीं पाया तो कोहराम मच गया। उसके बाद वे आनन-फानन में पुलिस थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस में इकबाल नाम के युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की। उन्होंने पुलिस में बताया कि यह ऑनलाइन सामान की डिलीवरी करता है और इसी ने उनकी बेटी को घर से भगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  खेल जीवन में अनुशासन का अभिन्न अंग: प्रो. रावत, कुलपति ने खिलाड़ियों का किया सम्मान

पुलिस ने बताया कि 3 दिन पहले ही मामले के गुमशुदगी लिखाने के लिए युवती के परिजन आए थे जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर लापता युवती की खोजबीन शुरू कर दी गई है। वहीं अब युवती को घर से भगाने वाला युवक उसके परिजनों से फिरौती की मांग कर रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जिस नंबर से फिरौती के लिए फोन किया गया है उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि फ़ोन कहां से किया गया था।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

You cannot copy content of this page