Connect with us

Uncategorized

भांजे को दिल दे बैठी मामी….दो बच्चों की मां ने घरबार छोड़कर उठाया यह कदम….

खबर शेयर करें -

यहां मामी और भांजे के बीच प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है। घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की है। मामी और भांजा दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। मामी अपने दो बच्चों को घर ही छोड़ गई। युवक की मां ने पुलिस में बेटे के लापता होने की जानकारी दी, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। दरअसल, झांसी जिले के प्रेमनगर थाना इलाके में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ फरार हो गई। यह मामला आजकल महानगर में सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले दिनों प्रेमनगर थाने में एक महिला ने अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि उसका बेटा घर से गायब है।

काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। इस पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस को युवक की लोकेशन मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो युवक अपनी सगी मामी के साथ मिला। पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। पुलिस दोनों को झांसी ले आई। इसके बाद परिजनों को थाने बुलाया गया। परिजन दोनों को समझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन वह साथ में रहने को अड़े हुए हैं। पूछताछ में मामी ने खुलासा किया कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती है। उसे भांजे से प्यार है। परिजनों और पुलिस के सामने दोनों शादी की जिद पर अड़े हुए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts