Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी ब्रेकिंग-प्रेमी की बेवफाई से आहत तीन बच्चों की मां फांसी के फंदे पर झूली…..

हल्द्वानी। प्रेमी के छोड़ने से आहत तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। इधर, ससुरालियों ने मृतका के पति पर प्रताड़ित और हत्या करने का आरोप लगाया। इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। मामला मंडी चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि मंडी चौकी क्षेत्र में एक महिला अपने पति व तीन बच्चों के साथ रहती थी। तीन बच्चों में बड़ा बेटा 10 साल का है और महिला का मायका बिहार में है। बताया जाता है कि महिला बरेली निवासी अपने से कम उम्र के एक लड़के से प्यार करती थी और बीते मंगलवार को वह प्रेमी से फरार हो गई थी।

तलाश में जुटा पति बीते शुक्रवार को बरेली पहुंचा। यहां उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया। पति के पहुंचने पर प्रेमी व उसकी मां ने महिला को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पति अपनी पत्नी को वापस ले आया। ठेला चलाने वाले पति के मुताबिक सुबह सब सामान्य था और वह ठेला लगाने की तैयारी कर रहा था। वह वापस कमरे में लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था और किसी तरह अंदर झांक कर देखा तो पत्नी का शव पफंदे से लटक रहा था। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts