Connect with us

Uncategorized

सास-बहू को 10 लाख रुपए का लालच देकर लाखों के जेवर उड़ा ले गए ठग

ऋषिकेश। घर से गंगानगर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के लिए निकली सास-बहू से दो अज्ञातों ने 10 लाख रुपये का लालच देकर सोने के लाखों रुपये के जेवर ठग लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़िता कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक मुख्य बाजार स्थित सुभाष चौक निवासी आभा सिंघल पत्नी मंगल सिंह शुक्रवार को रिया सिंघल के साथ सोमेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थी। लौटते वक्त हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी पर उन्हें एक युवक मिला। हरिद्वार का पता पूछने के दौरान एक युवक और मौके पर आया। उन्होंने बैग से दो हजार रुपये का नोट निकाला और बैग में 10 लाख रुपये होने की बात कही। इस दौरान उन्होंने बैग से एक बंडल निकालकर महिला के हाथ में थमा दिया। आरोप है कि बातों में उलझाकर बंडल में 10 लाख होने का झांसा दिया और उनके सोने के जेवरात उतरवा लिए। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने गले से सोने का पेडल, अंगूठी, झुमके और चेन ले गए। अज्ञातों ने जाते वक्त नकद 500 रुपये भी ले लिए। बंडल में कागज मिलने पर ठगी का अहसास हुआ। प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडे ने बताया कि अज्ञातों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts