Connect with us

Uncategorized

पैसे दो ब्लू टिक लो… ट्वीटर ने अच्छे अच्छों के उड़ाए निशान, सोशल मीडिया में हंगामा

ट्विटर इंडिया ने वेरिफाइड अकाउंट के ब्लू टिक साइन को बृहस्पतिवार से पेड कर दिया है। ट्विटर की नई व्यवस्था लागू होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बसपा सुप्रीमो मायावती, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित सरकार के मंत्रियों, राजनीतिक दलों के नेताओं के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक साइन हट गया।
सीएम, डिप्टी सीएम सहित नेताओं के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक साइन हटते ही सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया। भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक अंकित सिंह चंदेल का कहना है कि वेरिफाइड अकाउंट पेड होने के कारण ब्लू टिक हटाये गए है। निर्धारित शुल्क अदा करने पर ब्लू टिक साइन फिर लग जायेगा। फिलहाल केवल केंद्रीय मंत्री, सांसद और ग्रे टिक वाले अकाउंट ही वेरिफाइड है। वही शाहरुख खान से लेकर कई बड़ी हस्तियों के भी ब्लू टिक हटा दिए गए हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts