Connect with us

Uncategorized

हिजाब विवाद पर खुलकर बोलीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, कहा- ‘हमेशा लड़कियों को…’

कर्नाटक में स्कूल की छात्राओं के हिजाब पहनने का मामला अभी भी चर्चा में है। कोर्ट का फैसला भले ही आ गया हो लेकिन विवाद थमा नहीं है। सोशल मीडिया पर मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लड़कियों के हिजाब पहनने के सवाल पर जवाब दिया। हरनाज एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं, जिसमें एक पत्रकार ने उनसे हिजाब को लेकर सवाल पूछा। पत्रकार के सवाल पूछने पर कार्यक्रम के होस्ट ने रिपोर्टर को राजनीतिक सवाल पूछने से मना किया लेकिन हरनाज ने उनके सवाल का जवाब दिया।

हिजाब विवाद पर बोलीं हरनाज

हरनाज ने हिजाब विवाद पर नाराजगी जाहिर की। उनका मानना है कि समाज में हर बार लड़कियों को निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘आप हमेशा लड़कियों को क्यों निशाना बनाते हो? अब भी आप मुझे निशाना बना रहे हो। जैसे, हिजाब के मुद्दे पर भी लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें (लड़कियों को) जिस तरह से जीना है, जीने दो, उसे उसकी मंजिल तक पहुंचने दो, उसके पर मत काटो, अगर आपको पर काटने हैं तो खुद के काटने चाहिए। 

आगे हरनाज ने रिपोर्टर से उनकी यात्रा में आने वाली रुकावटों के बारे में सवाल पूछने के लिए कहा। हरनाज का यह वीडियो 17 मार्च का है।

https://twitter.com/safaperaje/status/1507653444835762181

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में कर्नाटक के उडूपी स्थित एक सरकारी कॉलेज में 6 लड़कियों को हिजाब पहने के चलते कॉलेज में जाने नहीं दिया गया। इसके बाद से हिजाब का पूरा विवाद शुरू हुआ। हाल ही में कर्नाटक हाई कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में छात्र ड्रेस कोर्ड का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts