Connect with us

Uncategorized

मंगलूसत्र ने ली महिला की जान, सीढ़ियों से फिसला पैर और कट गया गला

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में सुहाग की निशानी मंगलसूत्र एक महिला की मौत की वजह बन गया. जहां कपड़े सुखाने छत पर गई एक महिला का सीढ़ियों से उतरने के दौरान पैर फिसल गया और गले में पहने मंगलसूत्र से उसका गला कट गया. महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को दिन में 12.39 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी कि “गली नं 4 रघुवीर पुरा गांधी नगर में एक महिला जो सीढ़ियों से स्लिप हो गई और बेहोश है. इस कॉल पर पीसीआर वैन, एसएचओ और टीम ने मौके का दौरा किया. जांच में पता चला कि 22 साल की एक महिला राधा गले पर चोट के निशान के साथ सीढ़ियों पर पड़ी मिलीं.

मृतका का 4 साल का बेटा उसके साथ था, जिसने बताया कि मां धूप में सुखाने के लिए कपड़े डालकर छत से लौटते समय सीढ़ियों से फिसल गई है. मृतका का पति 8-9 साल से बताए गए पते पर रह रहा है और रघुबीर पुरा में दर्जी का काम कर रहा है, वो ड्यूटी पर था, घर पर नहीं था. वे मूल रूप से गांव कोठिया मधुबनी बिहार से ताल्लुक रखते हैं और राधा देवी अपने दो नाबालिग बेटों 4 साल और 2 साल के साथ मार्च 2022 को गांव से आई थीं.

राधा के बेटे ने इमारत में रहने वाले किराएदार को मां के गिरने के बारे में बताया. उसके बाद पौने एक बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई फाउल प्ले नहीं पाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. आगे की जांच की जा रही है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts