Connect with us

Uncategorized

निजी कंपनी का मैनेजर बनकर दूसरी कंपनी के संचालक के साथ कर दी चार लाख रुपए की धोखाधड़ी

हल्द्वानी। एक निजी कंपनी का मैनेजर बनकर ठग ने हल्द्वानी के एक कंपनी संचालक से हाई मास्ट टावर (बिजली के बड़े पोल) बनाने के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामपुर रोड स्थित मां शीतला वैंचर्स लिमिटेड के संचालक कालाढूंगी रोड निवासी नवनीत अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों कंपनी की एक निजी कंपनी के साथ हाई मास्ट टावर बनाने के लिए डील हुई। निजी कंपनी के मैनेजर पंकज ने कोटेशन और वर्कशॉप की फोटो भेजी। तय हुआ कि तैयार माल की 50 प्रतिशत राशि मां शीतला वैंचर्स की ओर से निजी कंपनी को पहले ट्रांसफर की जाएगी। जबकि शेष भुगतान डिलीवरी के बाद किया जाएगा।

इस पर शीतला वैंचर्स ने निजी कंपनी के खाते में तय डील के अनुसार अलग-अलग किस्तों में 4.43 लाख की रकम ट्रांसफर कर दी, लेकिन इसके बाद निजी कंपनी के मैनेजर पंकज का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। जब कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क किया गया तो पता चला कि पंकज नाम का कोई मैनेजर उनकी कंपनी में है ही नहीं। इस पर पीड़ित को ठगे जाने का आभास हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts