Connect with us

Uncategorized

प्रेमी ने शादी का झांसा देकर महिला से किया कई बार रेप,केस दर्ज नहीं कराने की दी धमकी…

प्रेमी ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका से दुष्कर्म कर डाला। प्रेमी के मुकरने पर प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ब्लाक क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि ग्राम निजामगढ़ निवासी फुरकान पुत्र दिलशाद को दो वर्षों से जानती है। उसने उससे कहा कि वह उससे शादी करेगा। आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर फुरकान ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने जब फुरकान से शादी करने के लिए कहा तो फुरकान ने मना कर दिया। आरोप है कि फुरकान ने युवती से कहा की यदि उसने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तो वह उसे जान से मार देगा।  प्रभारी कोतवाल एनके बचकोटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts