Connect with us

Uncategorized

अंतिम संस्कार से पहले 102 साल की दादी के लौट आए प्राण, दंग रह गए लोग

रुड़की : आपने शायद ही कभी भी सुना और देखा होगा कि अंतिम संस्कार से ठीक पहले किसी के प्राण लौट आए। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला रुड़की के नारसन में सामने आया है। जहां परिजन 102 साल की बुजुर्ग महिला की अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहे थे।

सभी नाते-रिश्तेदारों को मौत की खबर दे दी गई थी। लेकिन जैसे अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई। महिला के शरीर में प्राण लौट आए, जिसे देख हर कोई हैरान और दंग रह गया।

नारसन खुर्द निवासी विनोद की माता ज्ञान देवी (102) कुछ समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार सुबह अचानक बुजुर्ग महिला मूर्छित हो गई। आनन-फानन परिजनों ने डॉक्टर को बुलाकर बुजुर्ग की जांच करवाई।

डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिजनों के साथ ही मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों ने माता की मृत्यु की खबर रिश्तेदारों को भी दे दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग घर पर जमा हो गए।

लोगों ने महिला के अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने ही वाले थे कि अचानक उनके शरीर में कुछ हरकत महसूस हुई। जब उन्हें जोर से हिलाया डुलाया गया तो उन्होंने आंखें खोल दी।

उनके होश में आते ही जहां कुछ देर पहले चीख पुकार मची हुई थी वहां खुशी का माहौल बन गया। विनोद का कहना है कि उनकी माता परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में सबसे बुजुर्ग महिला हैं। उनके जीवित होने पर पूरा गांव खुशी मना रहा है। होश में आने के बाद उनकी माता पहले की तरह ही खा-पी रही हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts