Connect with us

Uncategorized

शिंदे गुट के विधायकों का एयरपोर्ट पर BJP करेगी जोरदार स्वागत! होगा शक्ति प्रदर्शन

मुंबई. गुवाहाटी से गोवा लौट रहे शिवसेना के बागी विधायकों के गुट का स्वागत करने की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी जुट गई है. इसके साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही उठा-पटक के बीच भाजपा खुलकर सामने आ गई है, लोकमत न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे. इसके बाद जैसे ही शिंदे गुट के विधायक एयरपोर्ट पर उतरेंगे उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा. इसके साथ ही भाजपा शक्ति प्रदर्शन भी करेगी. बता दें कि आज यानी कि बुधवार सुबह एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी में स्थित मां कामाख्या मंदिर का दर्शन किया. इसके बाद विधायकों को लेकर गोवा पहुंचने के लिए निकल गए हैं.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts