Connect with us

Uncategorized

कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं बुध, 6 मार्च से इन राशि वालों की रहेगी मौज

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है। साल 2022 ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास है। अब 6 मार्च 2022 को ग्रहों के राजकुमार बुध का राशि परिवर्तन होने वाला है। बुध को संवाद, व्यापार, वाणी आदि का कारक माना जाता है। बुध राशि परिवर्तन के साथ ही कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं। जानें इन राशियों के बारे में-

मेष- आपकी राशि के ग्यारहवें यानी आय भाव में बुध गोचर करेंगे। गोचर काल की अवधि में आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। इस दौरान आपके बेवजह खर्चों पर रोक लगेगी। बुध आपकी राशि के तीसरे यानी भाई-बहन, पराक्रम और छठवेंयानी रोग, विवाद और ऋण आदि भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाई-बहन का साथ मिलेगा। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी।

वृषभ- बुध आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे। इसे कर्म या करियर भाव माना गया है। बुध आपकी राशि के दूसरे व पंचम भाव के स्वामी हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।

मिथुन- आपकी राशि के नवम यानी भाग्य और विदेश यात्रा भाव में बुध गोचर करेंगे। इसलिए आपको इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। इस दौरान आप व्यापार से जुड़ी कोई यात्रा भी कर सकते हैं।

मकर- मकर राशि के दूसरे भाव में बुध गोचर करेंगे। दूसरे भाव को धन व वाणी भाव कहा जाता है। इस दौरान आपको अटका हुआ धन प्राप्त होगा। बुध आपकी राशि के छठवें यानी सेवा, शत्रु भाव और नवम यानी समृद्धि और भाग्य भाव के स्वामी हैं। इसलिए गोचर काल में आपका भाग्य साथ देगा। गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts