Connect with us

Uncategorized

ड्रग इंस्पेक्टर के घर मिला नोटों का ढेर, गिनते गिनते मशीन का हो गया कबाड़ा

खबर शेयर करें -

मामला बिहार के पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के यहां स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में दबिश दी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश (करीब 4 करोड़) और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान टीम ने नोटों से भरे 5 बोरे, दर्जनों जमीन के कागजात, सोने-चांदी के आभूषण, चार लग्जरी कार और कई बैंकों के एटीएम कार्ड जब्त किए। इन बोरों में दो हजार और पांच सौ रुपये के नोट भर कर रखे थे। गिनने के लिए निगरानी ने पहले करेंसी रीडर मशीन मंगायी। बीच में मशीन खराब हुई तो नोट गिनने के लिए बैंककर्मी को बुलाना पड़ा।

निगरानी विभाग ने ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। जैसे ही छापेमारी की कोर्ट से इजाजत मिली वैसे ही अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के पटना सिटी के सुल्तानगंज, पटना के गोला रोड, जहानाबाद और गया स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान टीम ने नोटों से भरे 5 बोरे, दर्जनों जमीन के कागजात, सोने-चांदी के आभूषण, चार लग्जरी कार और कई बैंकों के एटीएम कार्ड जब्त किए।

स्पेशल विजिलेंस टीम सुबह से लगी हुई और शनिवार की देर शात तक वो इन संपत्तियों का आकलन व मूल्यांकन करती रही। इससे पहले ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ निगरानी थाने में 1.59 करोड़ रुपये आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराते हुए छापेमारी शुरू की गयी। जांच के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मलेरिया ऑफिस के समीप खान मिर्जा मुहल्ले में स्थित आवास पर बोरे, दीवान पलंग और कार्टन में छिपा कर रखी गयी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। दो हजार और पांच सौ रुपये के इन नोटों को गिनने के लिए निगरानी ने पहले करेंसी रीडर मशीन मंगायी। मगर गिनती पूरी होने से पहले ही मशीन खराब हो गयी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts